logo

'हेमंत को जेल से बाहर निकालने की चाबी आप जनता,धरती पुत्र प्रदीप यादव को करें वोट'- कल्पना सोरेन

kalpana_godda.jpg

द फॉलोअप डेस्क
कल्पना सोरेन ने आज गोड्डा में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी प्रदीप वर्मा के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। सभा में कल्पना सोरेन ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। कल्पना सोरेन ने कहा कि झारखंड में अगर किसे का राज चलेगा तो वो यहां झारखंडियों पर होगा। अगर यहां चुनाव होगा तो यहां के मुद्दों पर होगा। हमलोगों ने पिछड़ों के लिए 27 प्रतिशत के आरक्षण को विधानसभा से पारित कराया। किस लिए कराया? इसलिए कराया ताकि  पिछड़े लोग मजबूत हो सके। ये दूसरे राज्यों में है लेकिन बीजेपी वालों इसे झारखंड में लागू नहीं करना चाहते। हमने विधानसभा से पारित कराया लेकिन राजभवन में जाकर रूक जाता है। राजभवन किसके इशारे पर काम कर रहा है। आज झारखंडी मुद्दों पर बात नहीं होती है। हमारे अस्तित्वों,सम्मान पर बात नहीं होती है। जब चुनाव आज जाता है तो ये लोग मीठे-मीठे वादे करके आपको बरगलाने की कोशिश करते हैं। आप लोग चेता जाइये क्योंकि ये चुनाव बीजेपी बनाम इंडिया गठबंधन नहीं बल्कि ये चुनाव बीजेपी बनाम त्रस्त जनता है। 


प्रदीप यादव की दमदार आवाज विधानसभा में गुजती 
कल्पना सोरेन ने आगे आपके लिए हमारे इंडिया गठबंधन के जो प्रत्याशी खड़े हैं आपको इनको जीत दिलाना होगा। आपको देखते है अपने घर में पोतवाते है न रंग कितना दिन रहता है। निशिकांत दुबे की ओर इशारा करते हुए कल्पना ने कहा कि आपलोगों ने 15 साल एक व्यक्ति को दिया है उसे मौका दिया। अब समय आ गया है कि अब आपको चुनाव कर लेना चाहिए कि आपको तानाशाह ताकतों का साथ देना है कि या उनका जो आपका लिए हमेशा आवाज उठाता है। प्रदीप यादव को लेकर कल्पना ने कहा कि यह एक स्वच्छ व्यक्ति हैं। जिसकी दमदार आवाज विधानसभा में गुजती है। अब इनकी आवाज आप लोगों के आशीर्वाद से ही इनकी आवाज अब संसद में गुजेगी। ये आपका बेटा है। इनको आपकी चिंता है। आने वाले वक्त में जब मतदान होगा तो उस दिन अगर आप इंडिया गठबंधन के बटन को नहीं दबाएयेगा तो आपकी जिदंगी जो त्रस्त चल रही है वह और बदहाल हो जाएगी। 


दिल्ली का तख्त जल्द हिलने वाला है
कल्पना सोरेन ने कहा कि झारखंड में जो 3 चरण हो चुका है उससे जनता है हमें आश्वस्त  कर दिया है कि झारखंड में तो इंडिया गठबंधन की सरकार बन रही है। इंडिया गठबंधन के सारे प्रत्याशी जीत रहे हैं। आगे जो 3 लोकसभा क्षेत्र में चुनाव होना है वहां भी आपको इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को मजबूत कराना है क्योंकि दिल्ली हम आ रहे हैं। अब कोई ताकत नहीं रोक सकती है इंडिया गठबंधन को दिल्ली पहुंचने से क्योंकि दिल्ली का तख्त हिलने वाला है। आपलोग ये नारा लगाते है न कि जेल का ताला तुटेगा और हेमंत सोरेन छुटेगा। मैं आपसे पूछना चाहती हूं कि ताला का चाबी कहां है। ताले की चाबी किसके पास है। वो चाबी आपके पास है आपकी वोट ही हेमंत जी के जेल से निकलेगी। 


4 जून को दिल्ली पहुंच रही है इंडिया गठबंधन 
हेमंत सोरेन ने आपलोगों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं लागू की है। आगे भी करेंगे। इसलिए आपको इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी प्रदीप यादव को वोट देना है। आपको दो नंबर वाला बटन दबाना है। 4 जून के बाद जब इंडिया गठबंधन की सरकार बन रही है तब आपको हेमंत दादा आपके साथ होंगे। इस बार का चुनाव हमारी त्रस्त जनता लड़ रही है। हिन्दुस्तान में जो इंडिया गठबंधन की लहर चल रही है तो 4 जून को लहर बदल रही है और इंडिया गठबंधन दिल्ली पहुंच रही है। 

Tags - Godda newsKalpana sorenPradeep yadav