डेस्क:
अगर आपने कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) की दूसरी डोज ( Second Dose Vaccine) ले ली है और बूस्टर डोज (Booster Dose) के लिए 9 महीने निकालने का इंतजार कर रहे हैं तो चिंता करने की कोई बात नहीं है,सरकार( Central Government) ने बूस्टर डोज लगवाने के नियम में बदलाव किया है। अब आप बूस्टर डोज 9 महीने के बजाय 6 महीने में ले सकेंगे।

9 महीने के बजाय 6 महीने बाद बूस्टर डोज
सरकार की ओर से कहा गया कि 18 से 59 वर्ष के सभी लोगों को अब 9 महीने के बजाय 6 महीने बाद बूस्टर डोज दी जाएगी। टीकाकरण पर सरकार की सलाहकार संस्था-नेशनल टेक्निकल एडवाइजरी ग्रुप ऑन इम्यूनाइजेशन (NTAGI) ने दूसरे और बूस्टर डोज के बीच के अंतर को कम करने की सिफारिश की थी। वहीं इसके अलावा NTAGI की टीम ने सरकार से 12 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए भी टीके लगाने की सिफारिशें दी हैं। लेकिन इसपर सरकार द्वारा कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।
