logo

साहिबगंज में छठ घाट में नहाने के दौरान एक युवक गंगा नदी में डूबा, तलाश जारी

्ददव2.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
साहिबगंज जिले में आज सुबह वाले अर्घ्य के समय चानन घाट पर गया युवक नहाने के दौरान गंगा नदी में डूब गया। अब तक युवक को पता नहीं चल पाया है। गोताखोरों की मदद से उसको ढूंढने का प्रयास जारी है। बताया जा रहा है कि युवक कुछ दोस्तों के साथ छठ घाट गया था। इसी दौरान सबने गंगा में नहाने की योजना बनाई। सभी गंगा नदी में उतरे। घटना सोमवार सुबह 6 बजे की है। डूबने वाले युवक की पहचान जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रेम नगर निवासी राजू कुमार का पुत्र सागर कुमार (18) के रूप में हुई है। 


पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी 
युवक के गंगा में डूबने की खबर जैसे ही गांव वालों तक पहुंची वैसे ही स्थानीय थाने को सूचना दी गई। इसके बाद साहिबगंज के मुफस्सिल थाना प्रभारी शशि सिंह व जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी अनिश पांडे दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और युवक की तलाश करने लगे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक को पानी में खोजने का प्रयास जारी है। जैसे ही इस बात की खबर एसडीओ अंगारनाथ स्वर्णकार को मिली, वह फौरन घटनास्थल पर पहुंचे और वाटर मोटर बोट की व्यवस्था कराकर युवक को खोजने का प्रयास किया। 


खोजबीन के प्रयास जारी 
सदर एसडीओ अंगार नाथ स्वर्णकार ने बताया कि एक युवक के डूबने की खबर मिली है। उसकी खोजबीन के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। साथ ही बहुत जल्द विभाग एक बैठक कर डूबने की घटना पर लगाम लगाने के प्रयास पर एक पहल करेगी। इसको लेकर वरीय अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई की जाएगी। 

Tags - ahibganj News Sahibganj News Sahibganj Update Sahibganj Latest News Sahibganj Recent Newsyoung man drowned