logo

दिवाली के दिन देवघर में हत्या, 8 साल के बेटे के सामने शख्स को अपराधियों ने मारी गोली

crime8.jpg

द फॉलोअप टीम, देवघरः
देवघर जिला के कुंडा थाना क्षेत्र दुधनीय मोड़ के पास रिया ऑटो सर्विस सेंटर के सामने अज्ञात अपराधियों ने तबाड़तोड़ फायरिंग की। इसमें अपराधियों के निशाने पर महेंद्र यादव नामक व्यक्ति थे। महेंद्र पर अपराधियों ने चार राउंड गोली चलाई। महेंद्र यादव को चार गोली लगी, दो गोली बाएं हाथ में और दो गोली पेट में लगी थी। स्थानीय लोग महेंद्र यादव को सदर अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

पुलिस मामले की जांच में जुटी 
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि महेंद्र यादव सर्विस सेंटर के सामने खड़े किसी का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच अचानक बाइक सवार अपराधियों द्वारा ने महेंद्र यादव पर फायरिंग की। देवघर में फारिंग की सूचना पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। जानकारी पाकर एसडीपीओ पवन कुमार और कुंडा थाना प्रभारी दलबल के साथ घटनास्थल पर पर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 


मौत से पहले दिया बयान 
मरने से पहले महेंद्र यादव ने बताया कि वह दुधनिया गांव का रहने वाला है। पिछले कुछ दिनों से जमीन विवाद का मामला चल रहा है और कई लोग जान से मारने का धमकी दे रहे थे। लेकिन वह धमकी को सीरियस नहीं ले रहा था। दिवाली के दिन दुधनिया मोड़ पर स्थित एक दुकान गये थे। जहां अपने 8 साल के बेटे आयुष के साथ दीया जला रहे था। इसी क्रम में अज्ञात अपराधियों द्वारा उन्हें गोली मार दी। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N