logo

BJP का प्रचार करने पर युवक की पिटाई, निशिकांत, प्रदीप यादव पर भड़के

सोलगेप.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
गोड्डा नगर थाना क्षेत्र के गोढ़ी मिशन चौक के पास एक युवक की पिटाई कर दी गई। युवक की पहचान मनीष कुमार साह के रूप में हुई है। युवक का कहना है कि वह बीजेपी का प्रचार कर रहा था इसलिए उसके साथ मारपीट की गई। इस बात की सूचना जैसे ही गोड्डा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे को तक पहुंची वह तुरंत युवक से मिलने पहुंचे। युवक से उसका हाल जाना। इसके बाद निशिकांत उसे अपने साथ थाने ले गए और केस दर्ज करवाया। 


प्रदीप यादव पर आरोप 
निशिकांत दुबे ने कांग्रेस उम्मीदवार प्रदीप यादव पर आरोप लगाते हुए कहा कि जिसने मारपीट की है वह प्रदीप यादव के गुंडे हैं। उन्होंने कहा कि दीपक यादव उनके नए गुंडे हैं। निशिकांत दुबे ने कहा कि युवक को धमकी दी गई है कि उसके घर में घुसकर मारपीट की जाएगी और उसकी हत्या कर दी जाएगी। यहीं नहीं प्रदीप यादव पर आरोप लगाते हुए निशिकांत ने कहा कि 25 साल तक उनकी गुंडागर्दी चली है, जो अब नहीं चलेगी। 


एसडीपीओ जेपीएन चौधरी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है गया है। पूरे मामले की जांच के बाद दोषी के खिलाफ उचित कानूनी करवाई की जाएगी।

Tags - Godda news Godda news Godda latest news Godda Pradeep Yadav Godda Lok Sabha