logo

11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर फूटा लोगों का गुस्सा 

karant.JPG

रांची 

राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी स्थित छोटा तालाब के पास गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में समीर नामक युवक की मौत हो गई। दरअसल उनके घर की छत के ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के हाई टेंशन तार की चपेट में आने से समीर को जोरदार करंट लगा, जिससे मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। इस घटना के बाद हिंदपीढ़ी इलाके में लोगों का आक्रोश देखने को मिला। मोहल्लेवासियों का आरोप है कि छत के बेहद करीब से गुजर रहे हाई टेंशन तार को हटाने के लिए बिजली विभाग से कई बार शिकायत की गई थी, लेकिन विभाग ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई की जाती, तो यह हादसा टाला जा सकता था।

उचित मुआवजा देने की मांग

वहीं स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का भी आरोप लगाते हुए कहा कि विभाग की अनदेखी के कारण एक युवक की जान चली गई। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए और मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग करने लगे। साथ ही लोगों ने बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों को मौके पर बुलाने की भी मांग की। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर वार्ड पार्षद मो. असलम और हिंदपीढ़ी थाना की  पुलिस पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराने और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।

Tags - High Tension Wire 11 Thousand Volt Wire Electric Shock Electricity Department Negligence Compensation Demand