logo

युवक की गोली मारकर हत्या, आपसी रंजिश का है मामला

firing_crime.jpg

द फॉलोअप डेस्क

रांची के धुर्वा से फायरिंग का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने आपसी विवाद में इस हत्याकांड को अंजाम दिया है। घटना के बाद धुर्वा थाने की टीम मामले की छानबीन में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित सीठियो बस्तीमें सोमवार देर शाम हुए आपसी विवाद में अरसद अंसारी (25) नामक युवक को गोली मार दी गई जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी ने मृतक के सिर में गोली मारी है। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर अरसद अंसारी और आरोपी तौसीफ अंसारी के बीच पहले विवाद हुआ था। और फिर देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि तौसीफ ने अरसद पर गोली चला दी। गोली लगते ही अरसद गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच जुट गई है। घटना के बाद सीठियो बस्ती और आसपास के इलाकों में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश भरा हुआ है। आरोपी तौसीफ अंसारी और मृतक दोनों एक ही बस्ती में रहते थे। हालांकि पुलिस मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
 

Tags - jharkhand news jharkhand khabar jharkhand update ranchi news ranchi khabar crime news crime khabar crime update firing news