द फॉलोअप डेस्क
दिल्ली-एनसीआर में कोहरे और प्रदुषण का कहर लगातार जारी है। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद से लेकर गुड़गांव तक की हवा अब जहरीली हो चुकी है। आज सुबह से ही शहर के ज्यादातर इलाकों में एक्यूआई गंभीर स्तर पर पहुँच चुका है। जहां फ़िलहाल दिल्ली का औसत एक्यूआई 377 दर्ज किया गया है। 
वहीं 24 घंटे का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) सोमवार को शाम 4 बजे 427 दर्ज किया गया था। जो कि रविवार के 461 के मुकाबले थोड़ा कम था, यह दिसंबर का दूसरा सबसे खराब हवा वाला दिन था। हालांकि आज स्थिति में थोड़ा बदलाव देखा गया है।.jpeg)
इसका असर अब फ्लाइट्स पर भी दिखायी दे रहा है। जहां सोमवार को 228 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गई। यानि अब दिल्ली पूरी तरह से गैस चैंबर बन चुकी है, जहां लोगों का सांस लेना दुबर होता जा रहा है। वायु प्रदुषण से निपटने के सारे नुस्खे और इंतजाम अब पूरी तरह से बेअसर होते जा रहे हैं। .jpg)
इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि आज यानी मंगलवार को दिन के शुरुआती घंटों में मध्यम कोहरे और कुछ इलाकों में घना कोहरा रहने की आशंका है। दिन में 15-25 किमी/घंटे की तेज़ सतही हवा चलने का अनुमान है। मौसम विभाग ने मास्क के साथ बाहर निकलने की सलाह दी है। वहीं कहा है कि महत्वपूर्ण परिस्थितियों में ही घर से बाहर निकले।