logo

उत्तरकाशी टनल रेस्क्यू ऑपरेशन पर आई बड़ी अपडेट, इतना आगे बढ़ चुकी है टीम

a220.jpeg

द फॉलोअप डेस्क:

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में सिलक्यारा टनल में फंसे 40 श्रमिकों पर बड़ी अपडेट सामने आई है। रेस्क्यू ऑपरेशन को लेकर पीएमओ के पूर्व सलाहकार भास्कर खुलबे ने बताया कि रेस्क्यू टीम 6 मीटर और आगे बढ़ सकती है। उन्होंने कहा कि अगले 2 घंटे अहम हैं। अगले 2 घंटे में रेस्क्यू ऑपरेशन के अगले चरण की तैयारी होगी। हमें पूरी उम्मीद है कि हम बचा हुआ काम पूरा कर लेंगे। बता दें कि इससे पहले एनडीआरएफ के सेकेंड इन कमांड ने कहा था कि मजदूरों को बाहर निकालने की कोई टाइमलाइन नहीं बताई जा सकती क्योंकि कई प्राकृतिक बाधाएं हैं। 

मजदूरों का निकालने के लिए 3 अप्रोच का सहारा
बता दें कि टनल में फंसे मजदूरों को बाहर निकालने के लिए 3 तरह से अप्रोच किया गया है। अभी हॉरिजोंटल खुदाई चल रही है और सुरंग के समानांतर मजदूरों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। बीच में काम रोकना पड़ा क्योंकि वहां की मिट्टी बहुत नर्म है और मशीनें भारी। वहीं, एक बार रेस्क्यू ऑपरेशन को रोकना पड़ा क्योंकि बीच में विशाल चट्टान आ गया था। वहीं, बीआरओ के सहयोग से अप्रोच रोड बनाकर मशीनों को पहाड़ी के ऊपर ले जाने का प्रयास किया जा रहा है ताकि वर्टिकल खुदाई कर मजदूरों तक पहुंचा जा सका। एनडीआरएफ के सेकेंड इन कमान ने कहा कि हम हरसंभव तरीका अपना रहे हैं। जिस भी तरीके से पहले सफलता मिल जाएगी, अच्छा रहेगा। 

टनल में फंसे मजदूरों को मिल रहा है गर्म खाना
इस बीच मजदूरों तक गर्म खाना भी पहुंचाया जा रहा है। मंगलवार को मजदूरों को गर्म खिचड़ी दी गई थी वहीं गुरुवार को उन तक गोभी की सब्जी, चपाती और चावल पहुंचाया गया। रेस्क्यू टीम का कहना है कि मजदूरों को वही खाना दिया जा रहा है जिसकी चिकित्सकों ने हमें सलाह दी है। इसके अलावा मजदूरों को विटामिन-डी सहित एंटी-डिप्रेशन की दवाएं भी भेजी जा रही है।