logo

बड़ी खबर : महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार का निधन, बारामती में क्रैश हुआ निजी विमान

अजित_पवार.jpg

द फॉलोअप डेस्क

महाराष्ट्र के बारामती से एक बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है, जहां उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निजी विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस हादसे में अजित पवार सहित 6 लोगों का निधन हो गया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब विमान लैंडिंग की कोशिश कर रहा था। बताया जा रहा है कि अजित पवार किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बारामती पहुंच रहे थे, तभी यह भीषण हादसा हो गया।

यह विमान एक खेत में क्रैश हुआ है और देखते ही देखते वह पूरी तरह जलकर राख हो गया। क्रैश साइट से गहरे काले धुएं का गुबार उठते देखा जा सकता है। विमान की हालत देखकर हादसे की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है, क्योंकि मलबे के रूप में विमान के सिर्फ चीथड़े ही नजर आ रहे हैं।

हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई है। फिलहाल यह पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह हादसा किसी तकनीकी खराबी के कारण हुआ या फिर पायलट को इमरजेंसी क्रैश लैंडिंग करनी पड़ी थी। हादसे के बाद विमान में भीषण आग लग गई, जिससे अजित पवार सहित 6 लोगों का निधन हो गया।

Tags - national news national khabar national update ajit pawar