द फॉलोअप डेस्क
मध्य प्रदेश के सीधी पेशाब कांड के पीड़ित आदिवासी दशमत ने सरकार से गुहार लगाई है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि आरोपी प्रवेश शुक्ला को छोड़ दिया है। उसे जेल से रिहा कर दिया जाए। दशमत ने कहा है कि जो होना था वह हो गया। उन्हें अपनी गलती का एहसास हो गया है। हमारे लिए यही बहुत है। वह हमारे के पंडित है इससे ज्यादा कार्रवाई हो यह मैं नहीं चाहता हूं। हम अभी तक की कार्रवाई से संतुष्ट है। उसे छोड़ दिया जाए।पीड़ित ने कहा कि मुख्यमंत्री ने आर्थिक सहायता सब दे दिया है। लेकिन अब हमारी एक ही मांग है कि प्रवेश शुक्ला को छोड़ दिया जाए।’
Sidhi Urine Case : पीड़ित दशमत रावत ने दिखाई आरोपी प्रवेश शुक्ल के लिए दरियादिली,
— Raj Express (@RajExpressNews) July 8, 2023
कहा;- "जो गलती हुई थी उसकी सजा मिल गई। प्रवेश शुक्ला हमारे गांव के पंडित हैं उनको छोड़ दिया जाए। "#SidhiUrineCase #SidhiMP #dashmatrawat #PraveshShukla #SidhiNews #MPNews #CGNews #LatestMPNews… pic.twitter.com/bMPNK5jZ8x
सीएम ने धोए थे पैर
आदिवासी दशमत से सीएम शिवराज ने भी माफी मांगी है। उन्होंने पीड़ित से सीएम आवास में मुलाकात की। उनका खूब आदर सत्कार किया। उनके पैर धोए। आरती उतारी। तिलक भी लगाया। वहीं शोल उठाकर सम्मान भी दिया। साथ ही घटना को लेकर कहा कि घटना से मन दुखी है। यह आपकी पीड़ा बांटने का एक प्रयास है। मैं आपसे माफी मांगता हूं। मेरे लिए जनता ही भगवान है।"

क्या है मामला
जानकारी हो कि सीधी से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें भाजपा नेता ने एक आदिवासी युवक के ऊपर पेशाब की थी। भाजपा नेता का नाम प्रवेश शुक्ला है। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। उसपर NSA लगाया गया है। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 323, 123, 294, 506 आइपीसी के तहत भी मामला दर्ज किया है। इतना ही नहीं उसके घर पर बुलडोजर चलाने का भी आदेश दिया गया था। जिसके बाद प्रशासन की टीम ने उसके मकान को गिरा दिया।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N