द फॉलोअप डेस्क
नेपाल में ओली सरकार के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच बिहार के 7 जिलों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं जिले से सटे नेपाल बॉर्डर पर भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और नेपाल से भारत में प्रवेश करने वालें लोगों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
बता दें कि अररिया जिले से नेपाल की खुली सीमा लगभग 85 किलोमीटर की है। और इन्हीं कारणों से नेपाल बॉर्डर से सटे अररिया के घुरना थाना, बसमतिया, फुलकाहा, जोगबनी, कुआड़ी और सिकटी थाना क्षेत्र में हाई अलर्ट किया गया है। वहीं बॉर्डर से सटे सील किये गए जिलों में पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, अररिया, सुपौल, पूर्वी चंपारण और किशनगंज शामिल है।
आपको बता दें कि नेपाल में सोशल मीडिया बंद करने को लेकर हंगामा मचा हुआ है। वहां के युवाओं ने नेपाल सरकार के खिलाफ आंदोलन छेड़ दिया है। वहीं सड़कों पर उतरकर युवा विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। ज्सिके बाद काठमांडू में भी कई स्थानों पर कर्फ्यू लगा दिया गया है।