logo

कर्नाटक सेक्स स्कैंडल : BJP नेता देवराजे गिरफ्तार, पूर्व पीएम HD देवगौड़ा के पोते प्रज्ववल रेवन्ना से ये है कनेक्शन 

p_revanna.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

कर्नाटक सेक्स स्कैंडल मामले में बीजेपी नेता और एडवोकेट देवराजे देवगौड़ा को पुलिस ने आज गिरफ्तार किया है। देवराजे पर अश्लील वीडियो के फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगा है। ये वही वीडियो फुटेज हैं जिनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना महिलाओं के साथ अश्लील हरकत करते हुए दिखाई देते हैं। बता दें कि रेवन्ना इस समय फरार चल रहे हैं। बताया जा रहा है कि वे जर्मनी भाग गये हैं। रेवन्ना कर्नाटक की हसन लोकसभा सीट से सांसद हैं औऱ इस लोकसभा चुनाव में एनडीए की ओर से उम्मीदवार हैं। पीएम मोदी खुद रेवन्ना के समर्थन में चुनावी सभा कर चुके हैं।

रेवन्ना के पिता हो चुके हैं गिरफ्तार 

कर्नाटक के इसी सेक्स स्कैंडल मामले में पीएम HD देवगौड़ा के बेटे एचडी रेवन्ना को SIT ने 4 मई को गिरफ्तार किया है। उनको महिला की किडनैपिंग के केस में गिरफ्तार किया गया है। 2 मई को राजू एचडी ने केआर नगर पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी थी। इसमें राजू ने कहा है कि उसकी मां 6 साल से एचडी रेवन्ना के घर और फार्महाउस में काम कर रही थी। 3 साल पहले वो लोग काम छोड़कर अपने गांव में मजदूरी करने चले गये। लेकिन कुछ दिन पहले उसका एक परिचित सतीश आया उसकी मां को लेकर चला गया। कुछ दिन बाद वो मां को वापस घर ले आया। इस बीच सोशल मीडिया पर रेवन्ना का अश्लील वीडियो वायरल किया गया। 

विदेश भाग गये हैं प्रज्वव रेवन्ना 
गौरतलब है कि प्रज्वल रेवन्ना कर्नाटक की हसन लोकसभा सीट से एनडीए के उम्मीदवार हैं। पीएम मोदी खुद उनके लिए चुनावी लोकसभा कर चुके हैं। लेकिन रेवन्ना का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वे जर्मनी भाग गये और अब तक नहीं लौटे हैं। प्रज्वल रेवन्ना के बाद उनके पिता एचडी रेवन्ना का नाम भी इस सेक्स स्कैंडल में आया औऱ उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी। इंटरपोल ने रेवन्ना के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया है। 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - Karnataka Sex ScandalSex ScandalDevaraj Deve GowdaHD Deve Gowda