द फॉलोअप नेशनल डेस्क:
भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर राहुल गांधी से बयान से सियासत गरमा गई है। राहुल गांधी ने 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को बीजेपी और आरएसएस का इवेटं बताया। राहुल गांधी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने 22 जनवरी को अयोध्या वाले समारोह को पूरी तरह से राजनीतिक नरेंद्र मोदी शो बना दिया है। दरअसल, राहुल गांधी से पत्रकारों ने सवाल पूछा था कि क्यों पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का न्योता ठुकरा दिया। सोनिया गांधी और अधीर रंजन चौधरी भी नहीं आ रहे हैं। दरअसल, कुछ समय पहले कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बताया था कि सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और अधीर रंजन चौधरी प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हिस्सा नहीं लेंगे। इसकी वजह बताया कि सरकार ने इसे राजनीतिक इवेंट बना दिया है।
#WATCH | On Ram Temple Pran Pratishtha ceremony, Congress MP Rahul Gandhi says, "The RSS and the BJP have made the 22nd January function a completely political Narendra Modi function. It's a RSS BJP function and I think that is why the Congress President said that he would not go… pic.twitter.com/FOCwvm1FBp
— ANI (@ANI) January 16, 2024
राहुल गांधी ने कांग्रेस के शामिल नहीं होने का कारण बताया
राहुल गांधी ने कहा कि हमारे दरवाजे सभी धर्मों और प्रथाओं के लिए खुले हैं। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म के सर्वोच्च धर्मगुरुओं ने भी 22 जनवरी को होना वाले समारोह को लेकर अपनी राय स्पष्ट कर दी है। सबको बता है कि इसे राजनीतिक समारोह बना दिया गया है। राहुल गांधी ने कहा कि हमारे लिए ऐसे राजनीति समारोह में जाना मुश्किल था जो प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के इर्द-गिर्द सिमटा हुआ है। गौरतलब है कि सभी चारों शंकराचार्यों ने समारोह में हिस्सा लेने से मना कर दिया है। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा शास्त्रों और वैदिक ग्रंथों के अनुकूल नहीं हो रही है। निर्माणाधीन मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा करने नियमानुकूल नहीं है।

केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने बयान पर किया पलटवार
इधर, राहुल गांधी के बयान पर केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि वे कुछ भी कहें लेकिन पूरा देश जानता है कि पिछले 65 सालों में गरीबों पर किसने अत्याचार किया। उन्होंने कहा कि नीति आयोग की रिपोर्ट बताती है कि मोदी शासन में देश के 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। राजीव चंद्रशेखऱ ने कहा कि देश में कौन न्याय कर रहा है और किसने अन्याय किया, यह सब जानते हैं। उन्होंने कहा कि यदि राहुल गांधी न्याय यात्रा पर निकले हैं तो इससे हमें कोई समस्या नहीं है। उन्होंने कहा कि हमें यह भी फर्क नहीं पड़ता कि वे राम मंदिर उद्घाटन में शामिल होंगे या नहीं। यह आस्था का मामला है और हम जाएंगे।