logo

26 दिसंबर से रेल सफर होगा महंगा, 215 किलोमीटर से ज्यादा दूरी पर बढ़ेगा किराया

train36.jpg

नई दिल्ली
रेल यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने किराए में संशोधन का एलान किया है। 26 दिसंबर 2025 से देशभर में मेल/एक्सप्रेस और एसी सहित कई श्रेणियों की ट्रेनों का किराया बढ़ जाएगा। हालांकि, रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को राहत देते हुए लोकल ट्रेनों और मासिक सीजन टिकटों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। रेल मंत्रालय के अनुसार, 215 किलोमीटर तक की यात्रा करने वाले यात्रियों से किसी तरह की अतिरिक्त राशि नहीं ली जाएगी। साधारण श्रेणी में छोटी दूरी के इस सफर पर किराया यथावत रहेगा, जिससे दैनिक यात्रियों और कम दूरी के यात्रियों की जेब पर असर नहीं पड़ेगा।
रेलवे ने साफ किया है कि 215 किलोमीटर से अधिक दूरी की यात्रा पर किराया बढ़ाया जाएगा। साधारण श्रेणी में प्रति किलोमीटर 1 पैसा, जबकि मेल/एक्सप्रेस और एसी श्रेणियों में प्रति किलोमीटर 2 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। यह संशोधित दरें 26 दिसंबर से लागू होंगी।

 


उदाहरण के तौर पर, करीब 1000 किलोमीटर की दूरी तय करने पर जन साधारण एक्सप्रेस जैसी नॉन-एसी ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों को लगभग 10 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। वहीं, राजधानी, वंदे भारत और संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस जैसी प्रीमियम ट्रेनों में सफर करने पर यात्रियों को करीब 20 रुपये अधिक चुकाने पड़ेंगे। रेलवे का कहना है कि यह फैसला लंबी दूरी की यात्राओं को ध्यान में रखकर लिया गया है, जबकि आम और दैनिक यात्रियों के हितों को सुरक्षित रखने की कोशिश की गई है।

Tags - Nationa। News Nationa। News Update Nationa। News।ive Country News