logo

गणित पढ़ाते-पढ़ाते शिक्षक को आया हार्ट अटैक, जमीन पर गिरते ही क्लास में हुई मौत 

heart1.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले के गोकवरम में एक दुखद हादसा हुआ है। थेंटिकोंडा ZP हाई स्कूल में बुधवार को 9वीं कक्षा के बच्चों को गणित पढ़ते वक्त 56 वर्षीय शिक्षक बोमगांती नागाभूषणम की अचानक मौत हो गयी। बताया गया कि उन्हें हार्ट अटैक आया था। 

नागाभूषणम रोज की तरह सुबह समय पर स्कूल पहुंचे और 9वीं की क्लास लेने लगे। पढ़ाई के दौरान उन्हें सीने में तेज दर्द महसूस हुआ, लेकिन उन्होंने पढ़ाना नहीं छोड़ा। उन्होंने ब्लैकबोर्ड पर सवाल हल किया और छात्रों से उसे नोट करने को कहा। इसके कुछ ही पलों बाद वे खिड़की की ओर बढ़े और अचानक बेहोश जमीन पर गिर पड़े। शिक्षक के गिरते ही क्लास में हड़कंप मच गया। दूसरे शिक्षक तुरंत पहुंचे। उन्हें गंभीर हार्ट अटैक आया था और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनका निधन हो गया। नागाभूषणम हाल ही में इस स्कूल में नियुक्त हुए थे। उनके सहकर्मियों ने उन्हें मेहनती और ईमानदार शिक्षक बताया। वे कभी छुट्टी नहीं लेते थे और पढ़ाना ही उनकी पहली प्राथमिकता था। 

Tags - National News National Latest News Andhra Pradesh News Andhra Pradesh Hindi News Heart Attack