द फॉलोअप नेशनल डेस्क:
हरियाणा के गुरुग्राम में निर्माणाधीन इमारत गिरने से कई मजदूर दब गए। मजदूरों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। जिले के एसीपी मुकेश कुमार ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में बताया कि हमें कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि मंदिर के पास निर्माणाधीन इमारत गिरने से कुछ मजदूर उसमें दब गए हैं। दबे हुए एक मजदूर को देखा जा सकता है। हम उसे निकालने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि एनडीआरएफ को घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है। घटनास्थल से सामने आई तस्वीरों में दिख रहा है कि जेसीबी के जरिए खुदाई करके मलबा हटाया जा रहा है ताकि मजदूरों को निकाला जा सके।
आरंभिक तौर पर पता चला है कि इमारत ढहने की इस घटना में कुल 5 मजदूर दब गए हैं। मजदूरों के बारे में और अधिक जानकारी जुटाई जा रही है।
#WATCH | Five workers are feared trapped after the wall of a temple collapsed in Gurugram, Haryana. Rescue operation is underway.
— ANI (@ANI) December 25, 2023
More details are awaited. pic.twitter.com/1kLoZrTN8f