logo

धीरज साहू के इस ठिकाने से भी मिले 100 करोड़, 2 शिफ्ट में 25 मशीन से गिनती

नोट.jpg

द फॉलोअप डेस्क
धीरज साहू के ठिकानों पर आज पांचवे दिन भी छापेमारी जारी है। यह छापेमारी झारखंड-ओडिसा और पश्चिम बंगाल के अलग-अलग ठिकानों पर चल रही है। चौथे दिन यानि की शनिवार को धीरज साहू फर्म के मैनेजर बंटी के ओडिशा स्थित  बोलांगीर के सुदापाड़ा स्थित ठिकाने पर नोटों की भरी 20 बैग बरामद किए हैं। अनुमार लगाया जा रहा है कि इस बैग में 100 करोड़ रुपए हो सकते हैं। नोटों की गिनती के लिए 50 कर्मियों को लगाया है। 2 शिफ्ट में 25 मशीनों से गिनती जारी है।


आज भी जारी है छापेमारी
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी चल रही है। छापेमारी का आज पांचवा दिन है। बीते चार दिनों में छापेमारी को 176 बैग रुपए मिले है। शुक्रवार रात तक यह 156 थी। टीम द्वारा अबतक 176 में से 40 बैगों की गिनती हुई है। अब भी 136 बैग बाकी है। चार दिनों से जारी नोटों की गिनती के दौरान कितने नोट गिनने वाली मशीन जल चुकी है लेकिन नोटों की गिनती अब भी जारी है। आज देर रात तक नोटों की गिनती खत्म होने का अनुमान लगाया जा रहा है। कुल 50 कर्मचारी और 25 मशीनों नोटों की गिनती कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि जब्त नोटों का आंकड़ा 400 से पार जा सकता है। 


नोटों की गिनती खत्म होने के बाद खुलेगा लॉकर
ओडिशा में बलदेव साहू संस एंड ग्रुप कंपनीज के ठिकानों से मिले कंप्यूटर और अन्य डिजिटल डिवाइस की जांच भी शुरू हो चुकी है। हैदराबाद से आयकर विभाग की 25 सदस्यीय एनालिस्ट टीम पहुंच चुकी है। वहीं अब आईटी की टीम धीरज साहू के लॉकर को खोल सकती है। लॉकर खुलने के बाद पता चलेगा की उनमें कितने पैसे, जेवरात, जरूरी दस्तावेज आदि है। अब तक जितने बैंक अकाउंट का पता चला है, उनके ट्रांजेक्शन जांचे जाएंगे। विभाग कंपनी के कर्मियों को पूछताछ के लिए बुला सकता है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N