logo

11वीं की छात्रा को प्रेमजाल में फंसाया, शादी पक्की कर ली; फिर फेरों से पहले भाग गया दूल्हा

dulha4.jpg

द फॉलोअप डेस्क
कानपुर में एक कलयुगी टीचर ने अपनी छात्रा को प्यार के जाल में फंसाया। इसके बाद उसके परिजनों से शादी की बात तक कर ली। शादी के कार्ड छप गए। गेस्टहाउस बुक हो गए। तिलक का सामान तक घर आ गया। अब कुछ बाकी था तो बस फेरे...। लेकिन ऐसा हो न सका। दरअसल, शादी वाले दिन लड़की के परिजन गेस्ट हाउस में दुल्हन को लेकर दूल्हे का इंतजार करते रहे लेकिन दूल्हा नहीं आया। लड़की के परिजनों ने आरोप लगाया है कि टीचर किसी और लड़की से भी बात करता था। 


कोचिंग टीचर के प्यार में फंसी लड़की
जानकारी के अनुसार मामला कानपुर के हनुमंत विहार का है। यहां 11वीं पढ़ने वाली एक लड़की को अपने कोचिंग टीचर शिवम दीक्षित से प्यार हो गया। धीरे-धीरे प्यार परवान चढा और बात शादी तक आ पहुंची। दोनों ने अपने परिजनों को अपने रिश्ते के बारे में बताया और शादी की बात की। 23 अप्रैल को शादी होनी थी। सारी तैयारी हो चुकी थी। घर पर मेहमान आ चुकी थे। हलवाई खाना बनाने में जुटा था। तभी लड़की के परिजनों को जानकारी मिलती है कि दूल्हा शिवम के परिजनों थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 


5 लाख रुपए और एक वैगनआर और देने को कहा
लड़की के पिता ने आरोप लगाया है कि लड़का और उसके पिता उनके घर आए थे।  उन्होंने 5 लाख रुपए और एक वैगनआर और देने को कहा। कहा कि दो नहीं तो शादी नहीं होगी। मैंने उनसे विनती की। कहा कि हमने आपको पहले ही एक गाड़ी दे रहे हैं। दहेज का सामान भी दे रहे हैं। इसके साथ ही पहले 5 लाख दे चुके हैं।लड़की के पिता ने यही शिकायत हनुमंत विहार थाने में दर्ज कराई। लड़की के पिता का आरोप है कि दूल्हे शिवम दीक्षित की किसी और लड़की से भी फोन पर बातचीत होती थी तो हो सकता है कि वह उसके साथ भाग गया हो।

 
मामले की जांच जारी
इस मामले पर पुलिस का कहना है कि घरवालों ने टीचर शिवम दीक्षित की गुमशुदी की शिकायत दर्ज कराई है। जबकि लड़की के घरवालों ने अपनी शिकायत हनुमान विहार थाने में दूल्हे पर बारात ना लाने की ना लाने की शिकायत की है। मामले की जांच की जा रही है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें- https://chat.whatsapp.com/B5Ez1xqYOyL74JlHFO8Y86

Tags - UP newslove affairs newskanpur news