logo

मुर्शिदाबाद : आपस में भिड़े BSF के 2 जवान, फायरिंग में दोनों की गई जान

BSF6666.jpg

मुर्शिदाबाद: 

सीमा सुरक्षाबल के 2 जवान आपस में भिड़ गये। विवाद इतना बढ़ा की फायरिंग की नौबत आ गई। घटना में दोनों जवानों की मौत हो गई। घटना ने एक बार फिर देश की सुरक्षा में तैनात जवानों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। मामला पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद का है। 

फायरिंग में गई जवानों की जान
मिली जानकारी के मुताबिक मुर्शिदाबाद जिले के काकमारी में बीएसएफ की 117वीं बटालियन के 2 जवान आपस में भिड़ गये। 1 जवान छत्तीसगढ़ का रहने वाला था जबकि दूसरा जवान तमिलनाडु का रहने वाला था। सोमवार को किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। इसी दौरान फायरिंग की घटना में दोनों की मौत हो गई। 

पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया शव
दक्षिण बंगाल में सीमा सुरक्षा बल के पीआरओ ने बताया कि दोनों मृत जवानों का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।