logo

केदारनाथ धाम के गर्भगृह की दीवारों पर लगा 23.78 किलो सोना चोरी, सरकार ने बनाई जांच कमेटी

kedarnath_gold.jpg

द फॉलोअप डेस्क
केदारनाथ धाम से एक हैरान करने की बात सामने आई है। मंदिर के गर्भगृह की दीवारों पर लगे 23.78 किलो सोना चोरी हो गया है। यह आरोप धाम के तीर्थ पुरोहित और चारधाम महापंचायत के उपाध्यक्ष संतोष त्रिवेदी ने लगाया है। उन्होंने कहा है कि सोना पीतल में बदला गया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पिछले साल एक मुबंई के रहने वाले एक दानीदाता के सहयोग से सोने की परत जड़ित प्लेटे लगवाई गईं थी। 


सवा अरब रुपये का घोटाले का लगाया आरोप
तीर्थ पुरोहित ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जब मंदिर में सोने की प्लेट लगाई गई थी तो अब इन्हें पॉलिस कराने की क्या जरूरत थी। उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी न तो पुरातत्व विभाग को पता थी, न तीर्थ पुरोहितों को। अब इसकी जांच जरूरी हो गई है। गर्भ गृह में सोने की परत लगाने के नाम पर सवा अरब रुपये का घोटाला किया गया है।  कहा कि बीकेटीसी, सरकार और प्रशासन में जो भी इस कार्य के लिए जिम्मेदार है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। 


बनाई गई जांच कमेटी
बढ़ते विवाद के बीच उत्तराखंड सरकार ने संस्कृति एवं धार्मिक मामलों के सचिव हरिचंद्र सेमवाल और गढ़वाल कमिश्नर की अध्यक्ष्ता में एक जांच कमेटी बनाई है। राज्य के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने शुक्रवार को कहा- कमेटी में विशेषज्ञों के साथ स्वर्णकार भी होंगे। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N