logo

लड्डू गोपाल से शादी करेंगी 23 साल की शिवानी, कृष्ण भक्ति में ऐसी डूबी कि...

ेपगनोलग.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
23 वर्षीय शिवानी परिहार ने भगवान लड्डू गोपाल से शादी करने का फैसला किया है। भगवान लड्डू गोपाल बारात लेकर वृंदावन से शिवानी के घर पहुंचेंगे, जिसके बाद धूमधाम से दोनों की शादी कराई जाएगी। ये कहानी ग्वालियर की है। ग्वालियर में ब्रिज विहार कॉलोनी में रहने वाली 23 साल की शिवानी परिहार बचपन से ही भगवान कृष्ण की भक्त है। अब उसने लड्डू गोपाल से शादी करने का निर्णय लिया है। भगवान लड्डू गोपाल से शादी करने के लिए शिवानी के माता-पिता भी राजी हो गए हैं। शिवानी 17 अप्रैल को भगवान लड्डू गोपाल से शादी रचाने वाली है। अपनी बेटी की खुशी के लिए माता-पिता भी तैयार हैं और शादी की तैयारियां शुरू कर दी हैं। 


ऐसा होगा शादी का  कार्यक्रम
शिवानी के विवाह कार्यक्रम 15 अप्रैल से शुरू हो जाएंगे। 15 को हल्दी और तेल, 16 को मण्डप, 17 को बारात आगमन और 18 को विदाई समारोह होगा। 17 अप्रैल को धूमधाम से भगवान लड्डू गोपाल बारात लेकर वृंदावन से शिवानी के घर पहुंचेंगे. जहां लड्डू गोपाल के साथ शिवानी परिहार की शादी कराई जाएगी। शिवानी का विवाह ग्वालियर की कैंसर पहाड़ी स्थित शिव मंदिर में बेहद ही सात्विक ढंग से होगा। इस शादी में घर पर 250 से ज्यादा लोगों के भोजनपान की व्यवस्था भी की गई है। 


माता-पिता हुए राजी 
शिवानी को बचपन से ही भगवान लड्डू गोपाल के प्रति भक्ति भाव था और युवा होने के बाद उसने तय कर लिया कि वह भगवान कृष्ण से ही विवाह करेंगी। शिवानी के पिता राम प्रताप परिहार ग्वालियर में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं। वहीं मां मीरा परिहार गृहणी हैं. इनकी 2 बेटियां हैं, बड़ी बेटी की शादी हो चुकी हैं. वहीं शिवानी अब लड्डू गोपाल से शादी करने वाली है। पहले तो माता-पिता भी इस बात के लिए राजी नहीं थे, लेकिन बेटी की जिद और लगन देखकर माता-पिता तैयार हो गए। हालांकि रिश्तेदार अभी भी शिवानी की लड्डू गोपाल से शादी के खिलाफ है।