logo

बहन के बायफ्रेंड को पीटा और चटवाया थूक, फिर मिली खौफनाक मौत; बदले की खातिर मर्डर

ुोोग.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
गाजीपुर जिले के भुड़कुड़ा थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम रामबन में विशाल यादव की हुई हत्या का खुलासा करते हुए तीन गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि चार मई को थाना भुड़कुड़ा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम श्रीरामपुर (रामबन) में राम अखाड़ा के पास स्थित कुएं में मृतक विशाल यादव की हत्या कर शव फेंकने के प्रकरण में थाना भुड़कुड़ा पर मुकदमा दर्ज हुआ था। मौका-ए-वारदात पर एसपी ने हत्याकांड का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस टीमों का गठन किया था। 


विशाल की बहन से प्यार करता था आरोपी 
सर्विलांस टीम व भुड़कुड़ा थाना की पुलिस द्वारा लगातार किये जा रहे प्रयास के से छह मई को हत्या से संबंधित अभियुक्त नन्दन, विवेक यादव तथा अमित यादव चौजा पुल से समय करीब साढ़े तीन बजे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में नन्दन ने बताया कि मैं, मृतक विशाल यादव की बहन से प्यार करता था। इसकी जानकारी मृतक व उसके परिजन को हुई तो विशाल ने मुझे मारा-पीटकर अपमानित किया था। इसके अतिरिक्त अमित भी मृतक की बहन को चाहने लगा था । जिसकी जानकारी होने पर मृतक ने मुझे व अमित दोनों को मारपीट कर थूक चटवाया था।


डंडे से पीटकर हत्या की 
इसका बदला लेने के लिए हम दोनों ने विवेक यादव के साथ मिलकर विशाल की हत्या के प्रयास में थे। उस रात गाँव में बाटी-चोखा का कार्यक्रम था, जिसमें हम-तीनों भी मृतक के साथ उपस्थित थे। कार्यक्रम के बाद मृतक को विश्वास में लेकर उसे अलग ले गये और मोटर-साइकिल के सॉकर व डण्डे से उसके सिर पर प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। उसके शव को छिपाने के लिए कुँए में फेंककर वहाँ से चले गये थे। 

Tags - Ghazipur news Ghazipur news Ghazipur crime Vishal Yadav murder case Uttar Pradesh news