द फॉलोअप डेस्क
मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के मुरैना से एक दिलदहला देने वाली घटना सामने आई थी। यहां 3 माह बच्ची के सिर में लाठी लगने से मौत हो गई।घटना गुरुवार शाम तब हुई जब पिता अपने 3 माह की मासूम को गोद में लेकर दुलार रहा था। तभी हमलावरों उसपर लाठी-डंडे के साथ हमला कर दिया। एक लाठी बच्ची के सिर पर जा लगी। बच्ची बेहोश हो गई। जिसके बाद गंभीर रुप से घायल पिता आनन-फानन में अपनी बच्ची को लेकर सदर अस्पताल (Sadar Hospital morena) की ओर भागा, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पिता के विवाद ने ली बेटी की जान
मामला मुरैना के सुमावली क्षेत्र के दुल्हनी गांव का है। यहां रहने वाले कौशल यादव का कुछ लोगों से विवाद चला आ रहा है। गुरुवार दिन में कौशल जब पत्नी के साथ बाजार गया था, तभी एक व्यक्ति ने उसकी बाइक रोक ली। कौशल और उसमें हाथापाई हो गई। इसके बाद कौशल घर लौट आया।शाम को वह घर में अपनी बेटी अंजलि को खिला रहा था, तभी दोपहर में झगड़ने वाला व्यक्ति अपने कुछ साथियों के साथ आ धमका। उसने लाठी से हमला किया, जो कौशल को न लगते हुए बच्ची के सिर में लगी। बच्ची बेहोश हो गई। उसका सिर सूज गया। लाठी के वार से कौशल के हाथ में भी चोट आई।

आरोपी फरार
घायल पिता अपनी बच्ची को लेकर आनन-फानन में मुरैना जिला अस्पताल भागा। जहां दो नर्स और दो डॉक्टर की टीम ने 1 घंटे तक कोशिश की, लेकिन बच्ची को नहीं बचा सके। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं। मामले में देर रात तक थाने में शिकायत दर्ज नहीं हुई थी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।