मुंबई:
मुंबई (Mumbai) में 4 मंजिला इमारत ( 4 storey building) भरभराकर ताश के पत्तों की तरह ढह गई। सोशल मीडिया (Social Media) में घटना का वीडियो वायरल है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे 4 मंजिला इमारत चंद सेकेंड में जमींदोज हो गई। घटना मुंबई के बोरीवली वेस्ट (Borivali West) की है। यहां साईंबाबा नगर में इमारत ढह गई। बताया जाता है कि ये इमारत तकरीबन 40 साल पुरानी थी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक इमारत के मलबे में कम से कम 15 लोगों के फंसे होने की आशंका है। रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा रहा है।

मकान को पहले ही करा लिया गया था खाली
इस बीच बृह्नमुंबई महानगरपालिका की तरफ से बयान जारी करके बताया गया है कि इमारत काफी पुरानी थी क्षतिग्रस्त भी। हादसे की आशंका को देखते हुए बिल्डिंग को पहले ही खाली करा लिया गया था। कोई हताहत नहीं हुआ है। हालांकि, जांच कर लिया जा रहा है ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके।
और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची
इमारत ढहने की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। हादसा, शुक्रवार दोपहर साढ़े 12 बजे हुआ। वीडियो में देखा जा सकता है कि यहां आम दिनों की तरह ही चहल-पहल है। लोग इमारत के पास सड़क से गुजर रहे हैं और बिल्डिंग गिर गई। गीतांजलि नाम की ये बिल्डिंग 40 साल पुरानी थी। मौके पर फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां, 2 बचाव वाहन और 3 एंबुलेंस पहुंची। पुलिस, स्थानीय लोगों के साथ मिलकर राहत और बचाव का काम कर रही है।

15 अगस्त को भी हुई थी ऐसी घटना
गौरतलब है कि हर साल मानसून के समय महाराष्ट्र में ऐसे हादसे होते हैं। कभी किसी गांव में भूस्खलन की घटना होती है तो कभी कोई पुरानी इमारत ढह जाती है। हाल ही में 15 अगस्त को मुंबई के मुलुंड इलाके में एक मकान की छत का हिस्सा गिरा था। तब 2 लोगों की मौत हो गई थी। गौरतलब है कि बीएमसी समय-समय पर पुरानी इमारतों को लेकर नोटिस जारी करती है लेकिन ऐसे हादसे थमने का नाम नहीं लेते। शायद, लोगों और प्रबंधन की लापरवाही इसकी वजह होती हो।