logo

लोकसभा से आज 49 सांसद किए गए निलंबित, अबतक कुल 141 सांसद सस्पेंड

losabha.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

संसद की सुरक्षा में हुई चूक मामले पर आज लोकसभा से विपक्ष के 49 सांसदों ने निलंबित किया गया है। इस तरह अब कुल 141 सांसद सदन की कार्यवाही में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। आज सुबह विपक्ष ने सांसदों के निलंबन को लेकर दोनों सदनों में हंगामा किया। विपक्षी सांसदों ने सदन से लेकर सदन के गेट और परिसर में नारेबाजी और प्रदर्शन किया। लोकसभा में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सुप्रिया सुले, मनीष तिवारी, शशि थरूर, मोहम्मद फैसल, कार्ति चिदंबरम, सुदीप बंधोपाध्याय, डिंपल यादव और दानिश अली सहित अन्य विपक्षी सांसदों को निलंबित करने का प्रस्ताव रखा गया जिसे बाद में पारित कर दिया गया।

.