logo

दिल्ली : देश में मंकीपॉक्स का 5वां मरीज मिला, तेज बुखार और हाथो में दानें होने पर लाया गया अस्पताल

monkeypox_21.jpg

दिल्ली:
राजधानी दिल्ली (Delhi) में मंकीपॉक्स (Monkeypox) का 5वां मरीज मिला है। संक्रमित 22 साल की युवती है। युवती को इलाज के लिए लोकनायक अस्पताल (LNJP Hospital) में भर्ती कराया गया है। युवती की हालिया ट्रैवल हिस्ट्री सामने नहीं आई है। महिला को तेज बुखार और हाथे में दानें होने के बाद अस्पताल लाया गया। महिला फिलहाल डॉक्टर के निगरानी में है और उसकी स्थिति स्थिर है।

जांच में मंकीपॉक्स संक्रमण सामने आया
एलएनजेपी हॉस्पिटल के एमडी डॉक्टर सुरेश कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि एक मरीज को एनएलजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसके सैंपल की जांच में मंकीपॉक्स संक्रमण पाया गया है। डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। बता दें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने हाल ही में मंकीपॉक्स को अंतरराष्ट्रीय चिंता का वैश्विक सार्वजनिक स्वास्थ्य इमरजेंसी घोषित किया है। 


अबतक मंकीपॉक्स के कुल 10 मामले
बता दें कि देश में मंकीपॉक्स के कुल 10 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 5 दिल्ली से है।  एलएनजेपी हॉस्पिटल फिलहाल मंकीपॉक्स के कुल 4 मरीज भर्ती हैं, जबकि एक व्यक्ति पूरी तरह ठीक होकर घर जा चुका है। वहीं 5 मरीज  केरल से हैं। दिल्ली में मिले 5 संक्रमितों में से 3 नाइजीरियाई नागरिक हैं। देश में मंकीपॉक्स का पहला मामला 14 जुलाई को केरल के कोल्लम में पाया गया।