logo

मथुरा में भीषण हादसा : घने कोहरे के कारण 7 बस और 3 कारों में टक्कर, 4 लोगों की जलकर मौत; 25 घायल

yamuna.jpg

द फॉलोअप डेस्क
मथुरा से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है, जहां यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार की सुबह घना कोहरा होने कारण 7 बसों और 3 कारों की जोरदार टक्कर हो गई। जिसके बाद गाड़ियों में भयंकर आग लग गई। वहीं इस हादसे में 4 लोगों की जलकर मौत हो गई और लगभग से 25 अधिक लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। 
यह घटना मथुरा जिले के बलदेव थाना क्षेत्र में माइलस्टोन नंबर 127 के पास का बताया जा रहा है। जहां 7 बसें और 3 कारें आपस टकरा गई और धूं-धूं कर जल उठी। सूचना मिलते ही जिले के वरिष्ठ अधिकारी, फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में जुट गए। 
जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि यमुना एक्सप्रेसवे पर सुबह आज दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी है। जिसमें 4 लोगों की जलने के कारण मौत हो गई, वहीं 25 लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए बलदेव समुदाय स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं जो यात्री सुरक्षित हैं उन्हें घर भेजा जा रहा है। आगे की कार्रवाई भी की जा रही है। 

वहीं घटना की सूचना मिलते ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस सड़क हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए संज्ञान लिया है और राहत बचाव कार्य में तेजी लाने के आदेश दिए हैं। वहीं उन्होंने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
घायलों में कुछ लोगों की पहचान कर ली गई है जिनमें ये सभी शमिल हैं: बीके शर्मा 77 वर्ष, किशन सिंह 50 वर्ष, शालू 30 वर्ष, अजय कुमार 32 वर्ष, प्रियंका 27 वर्ष, देव राय 45 वर्ष, श्रीकांत कुमारी 30 वर्ष, आशीष श्रीवास्तव 28 वर्ष, उस्मान 50 वर्ष, अमन यादव 28 वर्ष, मुकन खान 26 वर्ष, सुमन यादव 25 वर्ष, पवन कुमार 30 वर्ष, मुबीन खान 25 वर्ष, घनश्याम 40 वर्ष शामिल हैं।
 

Tags - national news national khabar uttar pradesh news road accident news