logo

7 माह के बच्चे पर कुत्तों के झुंड ने हमला किया, एक हाथ खा गए

stray_dog1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
भोपाल में 7 माह के मासूम को कुत्तों ने मार डाला। कुत्तों का झुंड बच्चों को घसीटकर ले गई। उसका एक हाथ खा गए। बच्चे के पूरे शरीर पर कुत्ते का दांत के निशान है। घटना अयोध्या बायपास स्थित मीनाल रेसीडेंसी के गेट नंबर 5 के पास बुधवार की बताई जा रही है। बच्चे के नहीं मिलने के बाद परिजनों ने थाने में जाकर शिकायत की। जिसके बाद पुलिस छानबीन में लहूलुहान हालत में मासूम का शव मिला। बच्चे का शव देख परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पोस्टमार्टम कर पुलिस ने शव ने परिजनों को सौंप दिया है। 


पार्क में बच्चे को सुलाकर चली गई थी मां
आदमपुर छावनी के रहने वाले महेंद्र बाल्मीकी और उनकी पत्नी मीनाल रेसीडेंसी में साफ-सफाई का काम करते हैं। बुधवार दोपहर वे छत्री पार्क के पास काम कर रहे थे। इस दौरान उनकी बड़ी बेटी और 7 महीने का बच्चा पार्क में था। मां ने दूध पिलाने के बाद बच्चे को सुला दिया था। बड़ी बेटी उसके पास थी, जो खेलते खेलते वहां से दूर चली गई। जब वह लौटी तो बच्चा वहां से गायब था। बच्चा जब पार्क में नहीं मिला तो बड़ी बेटी ने माता-पिता को बताया। इसके बाद बच्चे की खोज शुरू हुई। 


कलेक्टर ने दिए अभियान चलाने के निर्देश
भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि जिस जगह यह घटना हुई, वहां से शुक्रवार को 8 डॉग पकड़े गए हैं। शनिवार से पूरे शहर में नगर निगम को स्ट्रीट डॉग्स को पकड़ने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। वहीं, FIR भी दर्ज कराई जाएगी। पीड़ित पक्ष को जिला प्रशासन ने रेड क्रास से 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता भी दी है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N\