द फॉलोअप डेस्क
भागलपुर से कोलकाता जा रही एक बस से पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्दवान जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 72 लाख रुपये कैश बरामद किए हैं। बस बिहार के भागलपुर से कोलकाता जा रही थी। इसी बीच पुलिस को गुप्त सूचना मिली और पुलिस ने इस कार्रवाई का सख्ती से पालन करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। कैश इतना ज्यादा था कि पुलिस को काउंटिंग के लिए मशीन तक मंगवानी पड़ी। वहीं कैश का कोई वैध दस्तावेज न मिलने पर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्दवान जिले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बस से 72 लाख रुपये कैश बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि बस बिहार के भागलपुर से कोलकाता जा रही थी। इसी क्रम में पुलिस को ये सफलता हाथ लगी है। इतना ज्यादा कैश देख हर कोई हैरान है। इसकी गिनती के लिए पुलिस को काउंटिंग मशीन तक मंगवानी पड़ी है। 
मिली जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई पूर्व बर्दवान के मेमरी थाने की पुलिस द्वारा की गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बस में भारी मात्रा में अवैध कैश ले जाया जा रहा है। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक टीम बनाई और मेमोरी चेकपोस्ट पर बस को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान बस में छिपाकर रखे 72 लाख रुपये मिले है। .jpeg)
इस मामले पर जब पुलिस ने बस में सवार लोगों से पूछताछ की तो ना ही वे कोई संतोषजनक जवाब दे पाए और ना ही कोई वैध दस्तावेज दिखा सके। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बस में सवार चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।उनसे आगे की पूछताछ की जा रही है। ताकि पता लगाया जा सके कि यह पैसा कहाँ से आया और कहाँ ले जाया जा रहा था। पुलिस ने जानकारी दी है कि गिरफ्तार आरोपितों में नवीन कुमार सिंह और बबलू दास बस चालक, कृष्ण दास खलासी और शंभुनाथ यात्री था, जिसके पास कैश से भरे बैग मिले हैं।