logo

Covid Update : बजट सत्र से पहले बढ़ी चिंता, पार्लियामेंट हाउस में 875 कर्मचारी कोरोना की चपेट में

7ee6bf0d-39ad-46fa-94b5-faf41e7a4eba.jpg

दिल्ली: 

पार्लियामेंट हाउस परिसर में 875 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। राज्यसभा सचिवालय में भी 271 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गये हैं। गौरतलब है कि संसद का बजट सत्र जल्दी ही शुरू होने वाला है, ऐसे में कर्मचारियों का कोरोना पॉजिटिव पाया जाना चिंताजनक है। समस्या ये है कि इतनी बड़ी संख्या होती है संसद सदस्यों की, कि ऑनलाइन आयोजन भी नहीं हो सकता। 

31 जनवरी से होगी बजट सत्र की शुरुआत
बता दें कि पार्लियामेंट में बजट सत्र की शुरुआत 31 जनवरी से होने वाली है। 1 फरवरी को बजट पेश किया जायेगा। बजट सत्र का आयोजन 2 चरणों में किया जाना है। पहला सत्र 31 जनवरी से शुरू होकर 11 फरवरी तक चलेगी। बजट सत्र का दूसरा चरण 14 मार्च से शुरू होकर 8 अप्रैल तक चलेगा। 1 फरवरी को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी। 

निर्मला सीतारमण पेश करेंगी आम बजट
गौरतलब है कि परंपरागत रूप से राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा दोनों सदनों को संयुक्त रूप से संबोधित करने से बजट सत्र की शुरुआत होगी। ये 31 जनवरी को होगा। अगले दिन यानी 1 फरवरी को बजट पेश किया जायेगा। निर्मला सीतारमण बतौर वित्त मंत्री चौथी बार बजट पेश करेंगी। उम्मीद की जा रही है कि आम जनता को महंगाई से राहत मिलेगी। हालांकि, इससे पहले चिंताजनक बात ये है कि अधिकांश कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव हैं। इसका समाधान ढूंढ़ना होगा।