logo

लुधियाना में बड़ा हादसा, गैस लीक होने से 9 लोगों की मौत, कई गंभीर

ludhiyana.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पंजाब के लुधियाना में रविवार सुबह बड़ा हादसा हुआ है। यहां गैस लीक होने से 9 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही कई लोग बीमार बताए जा रहे हैं। मरने वालों में बच्चे भी शामिल है। पीड़ितों को अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं इलाके में अफरा-तफरी का महौल है। लोग काफी दहशत में हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड, और NDRF की टीम मौके पर पहुंची। पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। वहीं NDRF की टीम लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा रही है। किस गैस का रिसाव हुआ और इसकी वजह क्या है, यह जानकारी अभी नहीं आई है। पुलिस छानबीन में लगी है।

दूध लेने गए लोग हुए बेहोश

जानकारी के अनुसार हादसा ग्यारसपुरा स्थित एक इमारत में सुबह 7:15 बजे हुआ। इमारत में मिल्क बूथ बना था और जो भी सुबह यहां दूध लेने गया वह बेहोश हो गया। इसके बाद घटना का पता चला। जहां गैस रिसाव हुआ है, उस इमारत के 300 मीटर के दायरे में जाने पर लोग बेहोश हो रहे हैं।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT