logo

हैदराबाद : ऑटो बुक कर घर से दूर गई 9 साल की बच्ची, 4 मंजिला इमारत से लगा दी छलांग

lucknow.jpg

हैदराबाद:
हैदराबाद (Hyderabad) के नागोली में एक 9 साल की बच्ची की सुसाइड करने की खबर आई है। बच्ची घर से शाम 5:30 बजे चिप्स का पैकेट खरीदने निकली थी। इसके बाद उसने एक ऑटो बुक किया और घर से दूर चंद्रपुरी पहुंची। जहां उसने एक 4 मंजिला इमारत से छलांग लगा दी।  बिल्डिंग के वॉचमैन और आस-पास के लोगों ने वर्षिता को हॉस्पिटल (Hospital) पहुंचाया, लेकिन गंभीर चोटें होने के कारण उसने दम तोड़ दिया। पुलिस (Telangana Police) मामले की जांच में जुटी है फिलहाल अभी तक बच्ची के सुसाइड के कारण का पता नहीं चल पाया है।


खुद ऑटो बुक कर पहुंची चंद्रपुरी
बता दें कि इस 9 साल की बच्ची का नाम वर्षिता है। वर्षिता नलगोंडा जिले में चित्यला मंडल के वाणीपाकला गांव के रहने वाले सत्यनारायण रेड्डी और प्रभावती की दूसरी बेटी थी। जो शाम शाम 5:30 बजे चिप्स का पैकेट खरीदने निकली थी। इसके बाद उसने एक ऑटो बुक किया औऱ घर से दूर चंद्रपुरी पहुंची। उसने जिस ऑटो को बुक किया उसे सीसीटीवी की मदद से ढूंढ़ा गया। ऑटो चालक ने पुलिस को बताया कि संदेह के चलते मैंने  उससे पूछा कि वो यहां क्या करने आई है, तो वर्षिता ने कहा कि उसके पापा का ऑफिस है। फिर दुर्गेश ने वर्षिता के बताए नंबर पर कॉल किया, जो रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद दुर्गेश 20 रुपए किराया लेकर वर्षिता को छोड़कर चला गया।

चंद्रपुरी के एक बिल्डिंग के चौथे मंजिले से लगाई छलांग
जिस  बिल्डिंग से वर्षिता ने छलांग लगाई वॉचमैन की पत्नी वेंकटम्मा ने कहा कि जब बच्ची यहां आई तब मैं यहां बैठी थी। उसने कहा कि इस बिल्डिंग में उसके पापा का ऑफिस है तो मैंने उसे जाने दिया लेकिन मेरा मन नहीं माना तो मैंने अपने बेटे को उसके पीछे भेजा। उसे वहां कोई नहीं मिला, इसके बाद उन्होंने चीखने की आवाज सुनी और देखा की वर्षिता बिल्डिंग से नीचे गिरी थी।


पारिवारिक कलह हो सकता है सुसाइड का कारण
मामले की जांच कर रहे ACP श्रीधर रेड्डी के मुताबिक वर्षिता मंसूराबाद के मधुरानगर में कॉलोनी रोड नंबर 5 में रहने वाले सत्यनारायण रेड्डी और प्रभावती की बेटी है। प्रारंभिक जांच और मेडिकल टेस्ट से पता चला कि उसका किसी भी तरह से यौन शोषण नहीं किया गया था।  पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या वर्षिता धोखे से गिरी या उसे किसी ने धक्का मारा। पड़ोसियों के मुताबिक वर्षिता पढ़ाई में बहुत अच्छी थी और बेहद संवेदनशील थी। हो सकता है कि उसने पारिवारिक कलह से प्रभावित होकर आत्महत्या कर ली होगी।