logo

क्राइम : युवक ने नाबालिग का दुष्कर्म करके बना लिया वीडियो, ब्लैकमेल कर दोस्तों के साथ किया गैंगरेप

gangrape.jpg

बेंगलुरु: 

16 वर्षीय नाबालिग के साथ पहले तो 7 युवकों ने सामूहिक बलात्कार किया और उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। आरोपी यहीं नहीं रूके! उन्होंने गैंगरेप के इस वीडियो को अपने दोस्तों के साथ शेयर किया। पीड़िता को धमकाया कि यदि जुबान खोली तो वीडियो सोशल मीडिया में अपलोड कर देंगे। पीड़िता इतनी दहशत में थी कि कुछ भी बताने को तैयार नहीं थी। 

मुख्य आरोपी सहित 7 लोग गिरफ्तार
मामला कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु का है। यहां 16 वर्षीय लड़की के साथ मुख्य आरोपी सहित कुल 7 युवकों ने गैंगरेप किया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, हालांकि अभी भी एक आरोपी फरार बताया जा रहा है। पुलिस सरगर्मी से उसकी तलाश में जुटी है। 

गैंगरेप का वीडियो भी बना लिया था
पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि मुख्य आरोपी ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और इसका वीडियो बना लिया। आरोपी ने इस वीडियो को अपने दोस्तों के साथ शेयर किया और सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर उसका गैंगरेप किया। आरोपियों ने पीड़िता के साथ मारपीट भी की। धमकाया कि, यदि घटना के बारे में किसी को बताया दो मार डालेंगे। 

पीड़िता की मां ने शिकायत दर्ज कराई
गौरतलब है कि पीड़िता जब घर आई तो काफी दहशत में थी। वो लगातार रो रही थी। किसी को कुछ भी बताने को तैयार नहीं थी। परिजनों ने काफी मनाया तब पीड़िता ने घटना की जानकारी दी। पीड़िता की मां ने येलहंका पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया।