logo

फ्लाइट में गदर काट रही थी महिला यात्री, सुरक्षाकर्मी ने रोका तो दांत काट लिया

akasha_airlines.jpg

द फॉलोअप डेस्क
लखनऊ से मुबंई जा रही एक फ्लाइट पर एक महिला काफी हंगामा कर रही थी। नतीजा ये हुआ कि सुरक्षाकर्मियों ने महिला को फ्लाइट से उतारने का फैसला किया। सुरक्षाकर्मी महिला को उतार रहे थे वहीं दूसरी ओर महिला दोबारा चढ़ने का प्रयार कर रही थी। इस दौरान महिला ने सुरक्षाकर्मियों को दांत कांट लिया। जिस कारण पूरे फ्लाइट में अफरा-तफरा मच गई। जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने महिला को प्लेन से उतारा और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। सिक्योरिटी गार्ड ने महिला यात्री के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। महिला का नाम तन्वी बताया जा रहा है।


बोर्डिंग के दौरान महिला की दूसरे यात्रियों से हुई बहस 
मामला लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट की है। महिला सोमवार अकाशा एयरलाइंस की एक फ्लाइट से मुबंई के लिए उड़ान भरने वाली थी। लेकिन बोर्डिंग के दौरान महिला की दूसरे यात्रियों से बहस होने लगी। एयरलाइंस के मुताबिक ये महिला लोगों के आने-जाने और सामान रखने का विरोध कर रही थीं। कुछ लोगों से तो वो फोन यूज करने पर भिड़ भी गईं। परेशान लोगों ने क्रू-मेंबर से शिकायत कर दी. मगर महिला उनसे भी बहस करने लगी। एयरलाइंस का कहना है कि महिला के दुर्व्यवहार के चलते उन्हें फ्लाइट से उतारने का फैसला लिया गया।


महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं
लखनऊ के जॉइंट सीपी आकाश कुलहरी ने बताया- लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अकासा फ्लाइट से मुंबई जा रही आगरा की तन्वी बैठने के दौरान यात्रियों से झगड़ने लगी। लोगों ने फ्लाइट के क्रू मेंबर्स से शिकायत की। क्रू मेंबर ने फ्लाइट से उसे उतार दिया और पुलिस को शिकायत दी। महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं लग रही थी। फिलहाल, महिला का मेडिकल परीक्षण करवाया जा रहा है। उसके बाद ही स्थिति साफ होगी। आरोपी महिला के खिलाफ धारा 504 के तहत केस दर्ज किया गया है। साथ ही उसकी बहन को गोमती नगर थाने में बुलाया गया है।


 

Tags - UP newslucknow airportakasha airlinesChaudhary Charan Singh International Airport