logo

पंजाब : अस्थियों का धंधा करता था ये खतरनाक गिरोह, आम आदमी ने ऐसे किया स्टिंग ऑपरेशन

WhatsApp_Image_2022-06-03_at_6_10_43_AM.jpeg

डेस्क: 

पंजाब की खन्ना पुलिस ने एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह गिरोह लाशों की अस्थियों का धंधा किया करता था। ये लोग श्मशान से लाश  की अस्थियां चुराते और उसे किसी तांत्रिक को दे देते। खन्ना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो श्मशान घाट के ही मुलाजिम थे। दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरोह के बाकी साथियों व तांत्रिक की तलाश की जा रही है। 


श्मशान से लाशों की अस्थियां चुराते थे
मामला खन्ना पुलिस थाना क्षेत्र का है। जहां से दो मुलाजिम को पुलिस ने धर-धबोचा है। पुलिस को एक स्थानीय व्यक्ति  ने जानकारी दी थी कि कुछ लोगों है जो श्मशान से लाश की अस्थियां चुराते है और उसे किसी तांत्रिक को दे देते है। जिसके बाद पुलिस एक्शन में आ गई। शिकायतकर्ता का नाम रिंकू है। 


 बेटे की अस्थियों से हड्डी गायब 
रिंकू ने पुलिस को बताया कि 3 नवंबर 2021 को उनके 18 साल के पुत्र का निधन हो गया था। जिसका अंतिम संस्कार खन्ना श्मशान घाट में किया था। अंतिम संस्कार के बाद उन्होंने बेटे की अस्थियों में से एक हड्डी रस्म मुताबिक निकाली थी, जिसे एक लिफाफे में डालकर कच्ची मिट्ट में दबा दिया था। इसके बाद जब वह 5 नवंबर को अपने रिश्तेदारों के साथ बेटे की अस्थियां लेने श्मशान घाट गए तो उनके बेटे की हड्डी गायब थी। इस पर वह हैरान रह गए।


एक हड्डी के 21 हजार रुपये 
रिंकू ने पता लगाने की पूरी कोशिश की। श्मशान घाट का सीसीटीवी फुटेज को पूरा खंगाल लिया लेकिन उसके हाथ कुछ नहीं लगा। उसने श्मशान के इंचार्ज निर्मल सिंह से दोस्ती बढ़ाई।  एक दिन रिंकू ने अचानक निर्मल सिंह से एक नौजवान की हड्डी की मांग की और कई हजार रुपये देने की बात कही। पैसों के लालच में आकर निर्मल सिंह ने 27 साल के एक मृतक नौजवान की हड्डी दी और 21 हजार रुपय मांगा। इसके बाद रिंकू ने उसका स्टिंग कर डाला, जिसके इस बात का पर्दाफाश हुआ कि यह गिरोह लंबे समय से काम कर रहा है।


पुलिस मामले की जांच में लगी 
 रिंकू सूचक को मृतक के पूरे शरीर की हड्डियों डेढ़ लाख रुपे देने को कहा। इसकी जानकारी रिंकू ने खन्ना के SSP को दी। जिसके बाद इंचार्ज निर्मल सिहं और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में लगी है।