logo

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड : अटारी बॉर्डर पर भीषण मुठभेड़ , एक गैंगस्टर की मौत, तीन पुलिसकर्मी घायल

punjab_police.jpg

अमृतसर:
पंजाब पुलिस(Punjab Police) को सर्च ऑपेरेशन में बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने अटारी (Attari) के पास हुए एनकाउंटर में एक गैंगस्टर को ढ़ेर कर दिया। वहीं तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए है। बता दें कि यह एनकाउंटर अमृतसर (Amritsar) जिले के अटारी में पाकिस्तान की सीमा (Attari-Pakistan Border) से सटे चिचा भकना गांव में चल रहा था।

जानकारी के बाद पुलिस ने चलाया सर्च ऑपेरेशन
दरअसल,पुलिस को खबर मिली कि थी अटारी गांव में 6-7 से गैंगस्टरों के छिपे होने की आशंका है। बताया जा रहा है कि ये गैंगस्टर गांव की पुरानी हवेली में छिपे हैं।  कहा गया था कि सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े गैंगस्टर गांव में छिपे हो सकते हैं। जिसके बाद पंजाब पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। वहां गैंगस्टर रूपा और उसका साथी मन्नू कुसा छिपे थे। पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया। उसके बाद पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़  हुई। जिसमें पुलिस ने एक गैंगस्टर को ढ़ेर कर दिया। वहीं तीन पुलिसकर्मी घायल है।

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के शॉर्प शूटर है दोनों गैंगस्टर
कहा जा रहा है कि दोनों ही शॉर्प शूटर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ की गैंग के हैं। बता दें कि  इससे पहले पुलिस ने बिश्नोई गैंग के एक शार्प शूटर को गिरफ्तार कर लिया था। जिसका नाम अंकित सिरसा है। इसी ने मूसेवाला पर नजदीक से गोली चलाई थी। अंकित सिरसा से पहले पुलिस ने प्रियव्रत को गिरफ्तार किया था।