logo

राजस्थान : पुष्कर जा रही यात्रियों से भरी जीप बस से टकराई, हादसे में 4 लोगों की मौत

ACCIDENT12.jpg

द फॉलोअप डेस्क
राजस्थान से सड़क हादसे का एक बड़ा दुखद मामला सामने आया है, जहां डीडवाना-कुचामन जिले में तीन महिलाओं सहित चार लोगों की मौत हो गई। वहीं इस घटना में चार लोग घायल हो गए हैं। मृतकों की पहचान शारदा देवी, लिछमा, तुलची देवी और ओमप्रकाश के रूप में हुई है, वहीं घायलों में रूपा, भोजराज, मुरली और ममता शामिल हैं, जिनका इलाज चल रहा है। 
घटना की सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले को लेकर बताया कि हादसा लाडनूं-सुजानगढ़ मार्ग पर तब हुई, जब मोमासर गांव से पुष्कर जा रही यात्रियों से भरी एक जीप राजस्थान रोडवेज की एक बस से टकरा गई। यह टक्कर इतनी भयानक थी कि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 
पुलिस ने आगे बताया कि घायलों को इलाज के लिए भेज दिया गया है। वहीं शवों को भी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

Tags - national news national latest news national khabar national trending news rajasthan news rajasthan latest news road accident news road accident latest news