logo

उत्तर प्रदेश : मंदिर में शादी की और फिर जेल चला गया दूल्हा, रोती हुई दुल्हन पहुंची ससुराल

perol_dulha.jpg

पीलीभीत:
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के पीलीभीत की एक शादी इन दिनों खूब चर्चा में है। जहां दूल्हे को शादी के कुछ घंटों बाद जेल भेज दिया गया। दरअसल, दूल्हा 4 घंटे की पेरौल पर जेल से छूट कर आया था। दुल्हन के साथ सात फेरे लिए और वापस जेल पहुंच गया। पूरे इलाके में यह आनोखी शादी चर्चा का विषय बनी हुई है।

शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप
मामला उत्तर प्रदेश के पीलीभीत का है। यहां एक सोनम नाम की युवती ने युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया थी कि युवक ने शादी का झांसा देकर पहले उसका शोषण किया और फिर शादी से इनकार कर दिया। पुलिस ने युवती की शिकायत के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ धारा 376 के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार किया गया था। बताया जा रहा है कि युवक के जेल जाते ही उसकी परिवार को अक्ल आ गई उन्होंने युवती के परिवार के आगे प्रस्ताव रखा। युवती के परिजनों ने शादी की बात कही तो वो लोग मान गए जिसके बाद 23 अगस्त की तरीख को शादी के लिए फिक्स किया गया।

बड़ी संख्या में पुलिसवाले भी मौजूद रहें
कोर्ट में जाकर अपना हलफनामा दाखिल किया। कोर्ट ने युवक को 4 घंटे की पैरोल दी और कहा कि दोनों आपस में शादी करें और इसका सबूत कोर्ट में दें इसके बाद आरोपी अमित कुमार जेल से मंदिर पहुंचा जहां उसे सजाया गया और फिर दुल्हन सोनम भी सज-संवरकर मंदिर पहुंची। दोनों की शादी हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिसवाले में मौजूद रहें।