द फॉलोअप डेस्क:
रेतीला तूफान देखा है आपने। आपने समंदर में सुनामी का नजारा देखा होगा, लेकिन क्या सोचा है कि रेत की सुनामी भी आ सकती है। तस्वीरें देखिए कि कैसे रेत की विशाल सुनामी पूरे शहर को अपने आगोश में लेती है। आसमान में जितनी ऊंचाई तक आपकी निगाह जाएगी, रेत का बादल नजर आयेगा। विशाल और भयानक बवंडर। तस्वीरें राजस्थान के चुरु जिले की है। घटना 30 मई की दोपहर करीब 2 बजे की है। यहां लोगों ने अचानक कुछ अद्भुत घटता देखा। शहर के बाहर रेगिस्तानी इलाके में रेत का विशाल तूफान उठा, जिसने कुछ ही पलों में पूरे शहर को आगोश में ले लिया।
प्रकृति भी अलग अलग रूप दिखा रही है...
— Abhishek Dwivedi /अभिषेक द्विवेदी ???????? (@Dubeyjilive) May 30, 2026
ये नजारा आज दोपहर 2 बजे राजस्थान के चुरू का है,रेतीले तूफान ने पूरे चुरू शहर को ढक लिया#Rajasthan pic.twitter.com/9lUESdS2xw
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ अद्भुत नजारा
अलग-अलग जगहों पर कहीं सीसीटीवी तो कहीं मोबाइल कैमरे में यह अद्भुत, अकल्पनीय और अविश्वनीय नजारा कैद हो गया। स्थानीय लोग बताते हैं कि उन्होंने जीवन में पहली बार रेत की सुनामी देखी है। गौरतलब है कि मौसम विभाग ने पहले ही तूफान का अलर्ट जारी किया था, लेकिन यह इतना डरावना होगा, इसका अंदाजा नहीं था। आप वीडियो में देख सकते हैं कैसे, दूर तक पीली रेत का तूफान शहर को निगलता हुआ प्रतीत होता है।

जलवायु परिवर्तन की वजह से आया तूफान!
भारत में बहुत जल्द मानसून प्रवेश करने वाला है। अभी बहुत तेज गर्मी पड़ रही है और ऐसे में पछुआ हवाओं की वजह से रेगिस्तानी इलाकों में रेतीले तूफान आते हैं। हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने अपने अब तक के जीवन में ऐसा नजारा नहीं देखा।