द फॉलोअप डेस्क
मध्य प्रदेश के छतरपुर की रहने वाली एक महिला के साथ 13 दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामला पलामू जिले का बताया जा रहा है, जहां पलामू पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो ट्रक ड्राइवरों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के निवासी हैं। वहीं घटना की सुचना मिलते ही पीड़िता के परिजन भी पलामू पहुँच गए हैं।.jpg)
यह घटना उस समय सामने आई जब पलामू के पड़वा थाना क्षेत्र में पुलिस गश्त कर रही थी। जाँच के दौरान पुलिस ने एक छह-पहिया ट्रक को रोका, जिसमें एक महिला संदिग्ध हालत में मिली। मामला संदिग्ध लगने पर पुलिस ट्रक को थाने ले गई। जब एक महिला पुलिसकर्मी ने पीड़िता से पूछताछ की, तो सामूहिक दुष्कर्म की इस भयावह घटना का खुलासा हुआ।
जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश के रामपुर जिला के सैन्यनगर थाना क्षेत्र के नयागांव के रहने वाले सतपाल सिंह, उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद जिला के रहने वाले ओमवीर को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला साफ सफाई का काम करती थी। और करीब दो महीने पहले सतपाल सिंह के साथ उसका परिचय हुआ था। 
वहीं पड़वा के थाना प्रभारी अंचित कुमार ने बताया कि पीड़िता को सात अगस्त को ट्रक ड्राइवरों ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर दिया था। इसके बाद दोनों ने मिलकर महिला के साथ दुष्कर्म किया और उसे ट्रक में बंधक बनाकर रखे रहा। इस दौरान उन्होंने 13 दिनों तक लगातार पीड़िता के साथ दुष्कर्म करते रहे।