logo

इस महिला को हर 3 महीने में आ रहा हार्ट अटैक, डॉक्टर क्या बोले

hatta.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
दुनिया में हार्ट अटैक के मामले आजकल तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसा माना भी जाता है कि हार्ट अटैक लोगों को ज्यादा मौके नहीं देता है। लेकिन मुंबई में रहने वाली एक महिला को हर तीन महीने में एक बार हार्ट अटैक आ रहा है। दरअसल मुंबई के मुलुंड में रहने वाली एक 51 साल की महिला को 16 महीने में 5 बार दिल का दौरा आया। उनकी 6 बार एंजियोप्लास्टी और एक बार कार्डियक बाईपास सर्जरी हो चुकी है।


आखिर हुआ क्या है महिला को 
आखिरी बार महिला को 1-2 दिसंबर को एक लैब ले जाया गया था, जहां उसने कहा कि मैं जानना चाहती हूं कि आखिर मुझे क्या हुआ है और क्या तीन महीने के बाद फिर एक नए स्थान पर ब्लॉकेज सामने आया है। दरअसल जयपुर से मुंबई लौटते समय 2022 में ट्रेन में महिला का पहला दिल का दौरा पड़ा था। इसके बाद रेलवे प्रशासन ने उसे अहमदाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया था। महिला को शुगर, हाई कोलेस्ट्रॉल और मोटापा जैसी तमाम बीमारियां हैं। सितंबर 2022 में उनका वजन 107 किलोग्राम था, लेकिन उसके बाद उसका वजन 30 किलो से ज्यादा कम हो गया है। डॉक्टर द्वारा दी जा रही दवाइयों से कोलेस्ट्रॉल और शुगर तो कंट्रोल है, लेकिन हार्ट अटैक जारी है। 


हर बार नई जगह पर होता है ब्लॉकेज 
डॉक्टर का कहना है कि मरीजों के लिए एक ही स्थान पर बार-बार ब्लॉकेज होना कोई नई बात नहीं है, लेकिन उस महिला में अलग-अलग स्थानों पर नए ब्लॉकेज हो जाते हैं, लेकिन वह महिला भाग्यशाली है कि पांच बार हार्ट अटैक आने के बाद वह अब भी ठीक है। विशेषज्ञों का मानना ​​है कि वास्कुलिटिस जैसी एक ऑटो-इम्यून बीमारी इसका कारण हो सकती है, जिसमें रक्त वाहिकाएओं में सूजन आ जाती है और ब्लड पास होने का रास्ता पतला हो जाता है. लेकिन सुनीता की डायग्नोस्टिक्स में अब तक कोई स्पष्ट कारण नहीं मिला है।