logo

Uttar Pradesh : कुशीनगर में एक युवक ने फहराया पाकिस्तानी झंडा, गिरफ्तार

pakistan_flag.jpg

कुशीनगर:
आजादी के 75 वीं वर्षगांठ को देश में अमृत महोत्सव (Amrit Mahotsav) के रूप में मनाया जा रहा है 13 से 15 अगस्त तक देश के 25 करोड़ परिवार के घरों में हर घर तिरंगा अभियान (har ghar tricolor campaign) के तहत राष्ट्रीय ध्वज फहराने की योजना बनाई गई है। इसी दौरान उत्तरप्रदेश के कुशीनगर (Kushinagar in Uttar Pradesh) में पाकिस्तान का झंडा फहराने का मामला सामने आया है। कुछ लोगों द्वारा पाकिस्तानी झंडा फहराने का विरोध किया गया। जब युवक नहीं माना तो मामले की जानकारी तरया सुजान पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई, इस मामले में मुकदमा पंजीकृत कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

पाकिस्तानी झंडा फहराने का वीडियो वायरल 
मामला उत्तरप्रदेश के  तरया सुजान थाना क्षेत्र के बेदुपार मुस्तकील गांव का है। बेदुपार मुस्तकिल के रहने वाले रफीक आलम ने अपने दो मंजीले घर पर पाकिस्तानी झंडा फहरा दिया। जिसके बाद लोगों ने इस तस्वीर को मोबाइल में कैद किया और वीडियो वायरल कर दिया। पुलिस ने भी मामले संज्ञान लेते हुए एक युवक में हिरासत में लिया है।

जो 21 साल के युवक ने फहराया तिरंगा
पुलिस की अपने बयान में कहा कि यह घटना देर शाम की है। जब रफीक और उसकी बहन मोहर्रम का पर्व खत्म होने के बाद घर आए थे। उन्होंने अपने दोनों नाबालिग भतीजे, जिनमें सलमान 6 साल और दूसरा भतीजा 9 साल का, दोनों को पाकिस्तानी झंडा देते हुए फहराने को कहा, लेकिन दोनों नाबालिग छोटे होने के चलते घर के अन्य सदस्य जो 21 साल का है। उसने घर की छत पर चढ़ कर पाकिस्तान का झंडा फहरा दिया।