logo

New Delhi : कुछ ही देर में आतिशी लेंगी दिल्ली के सीएम पद की शपथ 

atishi.jpg

द फॉलोअप डेस्क
राजधानी दिल्ली में शनिवार शाम साढ़े 4 बजे आम आदमी पार्टी (AAP) से विधायक दल की नेता चुनी गई आतिशी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। आतिशी पांच कैबिनेट मंत्रियों सौरभ भारद्वाज, गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इरमान हुसैन और मुकेश अहलावत के साथ शपथ लेंगी। उपराज्यपाल वीके सक्सेना आतिशी और उनके मंत्रिपरिषद को शपथ दिलायेंगे। 
आप नेता आतिशी, भाजपा की सुषमा स्वराज और कांग्रेस की शीला दीक्षित के बाद दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनेंगी। जानकारी होगी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा अरविंद केजरीवाल का दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा मंजूर करने के बाद आतिशी को दिल्ली की मुख्यमंत्री पद के लिए चुना गया है। 


आतिशी ने किया था नई सरकार बनाने का दावा पेश 

आतिशी ने एलजी को नई सरकार बनाने का दावा पेश किया था। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद मंत्री आतिशी को अगला मुख्यमंत्री बनाने का प्रस्ताव रखा था। केजरीवाल के इस प्रस्ताव को आप के विधायकों ने सर्वसम्मति से स्वीकार किया था, जिसके बाद आतिशी आप विधायक दल की नेता चुनी गई।


पिछले रविवार को अरविंद केजरीवाल ने सीएम पद से इस्तीफा देने के की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि जब लोग उन्हें ईमानदारी का प्रमाणपत्र दे देंगे, तभी केजरीवाल सीएम की कुर्सी पर बैठेंगे। इसके बाद केजरीवाल ने एलजी को अपना इस्तीफा सौंपा था। इसके साथ ही आतिशी ने एलजी के सामने आप की नई सरकार बनाने के लिए दावा पेश किया था।


 

Tags - AAP leader Atishi oath as Delhi CM Delhi National news National News update