logo

AAP नेता गुरमीत सिंह हेयर पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट से विजयी 

GURMEET.jpg

द फॉलोअप नेशनल डेस्क 

AAP नेता गुरमीत सिंह हेयर ने पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट से विजय हासिल कर ली है। उन्होंने अपने निकटतम प्रत्याशी को 1,72,560 मतों से पराजित किया है। गुरमीत ने कांग्रेस के सुखपाल खैरा को शिकस्त दी है। वहीं, शिअद (अ) अमृतसर के सिमरनजीत सिंह मान तीसरे स्थान पर रहे हैं। बता दें कि गुरमीत सिंह मीत हेयर पंजाब के बरनाला से आम आदमी पार्टी से दूसरी बार विधायक बने थे। वह भगवंत मान सरकार में खेल मंत्री थे। वहीं, फतेहगढ़ साहिब सीट पर कांग्रेस के अमर सिंह ने जीत हासिल कर ली है। इस सीट पर उन्होंने आप के गुरप्रीत सिंह जीपी को 34202 वोटों से पराजित किया है। 


चरणजीत सिंह चन्नी भी जीते 

पंजाब में कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी जीत गये हैं। वे जालंधर सीट से विजयी घोषित किये गये हैं। दूसरे शब्दों में कहें तो पंजाब की 13 में से एक सीट कांग्रेस के खाते में आ गयी है। यह नतीजा कांग्रेस के लिए खुशखबरी लेकर आया है। यहां की जालंधर सीट से पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी चुनाव जीत गए हैं। बता दें कि चरणजीत सिंह चन्नी का मुख्य रूप से मुकाबला बीजेपी के सुशील कुमार रिंकू से था। रिंकी चुनाव से पहले ही बीजेपी में शामिल हुए थे।


आरक्षित सीट है जालंधर 
बता दें कि रिंकू के अलावा इस सीट पर अन्य मुख्य प्रत्याशियों में शिरोमणि अकाली दल के मोहिंदर सिंह केपी, बसपा के बलविंदर कुमार और आम आदमी पार्टी के पवन कुमार टीनू थे। जालंधर आरक्षित सीट है। 1999 से लेकर 2019 तक इस सीट पर कांग्रेस का दबदबा रहा है लेकिन पिछले चुनाव में आप ने चुनाव जीता था। सुशील कुमार रिंकू सांसद निर्वाचित हुए थे जो कि अब बीजेपी में चले गये हैं। 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - Lok Sabha ElectionGurmeet Singh HayerAAP