द फॉलोअप डेस्क
देशभर से श्रद्धालुओं को अयोध्या आने के लिए आस्था एक्सप्रेस (Aastha Express) का परिचालन रेलवे की ओऱ किया जा रहा है। इन ट्रेनों को परिचालन 22 जनवरी को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद किया जायेगा। अयोध्या आने वालों की भीड़ को देखते हुए रेलवे की ओऱ से ये निर्णय लिया गया है। आस्था एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन की मॉनिटरिंग आईआरसीटीसी करेगी। पहली आस्था एक्सप्रेस को मंजूरी मिल गयी है। ये ट्रेन विशाखापतनम से अयोध्या होते हुए गोरखपुर तक जायेगी। रेलवे बोर्ड की ओऱ से मिली जानकारी के अनुसार गोरखपुर के रास्ते पांच आस्था ट्रेनों का संचालन होगा। यात्री इन ट्रेनों से वापसी का टिकट भी साथ-साथ करा सकते हैं।

अन्य ट्रेनों के मकाबले कम होगा किराया
रेलवे बोर्ड के अधिकारियों ने इस संबंध में बताया कि आस्था एक्सप्रेस में किराया अन्य ट्रेनों की तुलना में कम होगा। इन ट्रेनों में टिकट की बुकिंग आईआसीटीसी के पोर्टल पर होगी। बताया कि पीआरएस के डेटाबेस में आस्था ट्रेन का प्रोफाइल फिलहाल नहीं दिखाई देगा। वहीं, यात्रियों को टिकट बुकिंग के समय आपातकालीन स्थिति के लिए एक अतिरिक्त मोबाइल नंबर भी देना होगा। ये नंबर किसी परिचित या परिजन का हो सकता है।

आस्था एक्सप्रेस टाइम टेबल, जिसकी मंजूरी मिल चुकी है
गोरखपुर से विशाखापत्तनम स्पेशल 02804
प्रस्थान का दिन बुधवार, शनिवार
गोरखपुर से प्रस्थान का समय: अपराह्न 3.35 बजे
अयोध्या पहुंचने का समय शाम 7.35 बजे
विशाखापत्तनम पहुंचने का समय शुक्र व सोमवार सुबह 9.15 बजे
