logo

केरल के वायनाड में दर्दनाक हादसा, सबरीमाला से आ रही तीर्थयात्रियों से भरी बस पलटी; 30 से अधिक घायल 

केरल के वायनाड में दर्दनाक हादसा, सबरीमाला से आ रही तीर्थयात्रियों से भरी बस पलटी; 30 से अधिक घायल 

द फॉलोअप डेस्क 
केरल के वायनाड में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां आज सुबह 6 बजे थिरुनेली जंक्शन के पास एक तेज मोड़ पर कर्नाटक के तीर्थयात्रियों से भरी बस पलट गई, जो सबरीमाला के दर्शन करके लौट रहे थे। इस दुर्घटना में करीब 30 लोग घायल हो गए हैं। गनीमत रही कि हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस और स्थानीय प्रशासन राहत कार्य में जुटे हुए हैं। इस घटना ने सबरीमाला यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के लिए सुरक्षा के मुद्दे को फिर से सामने ला दिया है।

Tags - Accident Wayanad Kerala Sabarimala National News National News Update