logo

अयोध्या में उमड़े राम भक्तों के सैलाब को नहीं संभाल पाई प्रशासन, सीएम योगी ने DG और ACS को सौंपी कमान

ayodha.jpg

द फॉलोअप डेस्क
अयोध्या में आमलोगों के दर्शन के लिए आज से रामलला के कपाट को खोल दिया गया है। इसे लेकर अयोध्या में आस्था का जनसौलाब उमड़ पड़ा है। आलम है कि अयोध्या प्रशासन भीड़ संभाल नहीं पाई। लोग सिक्योरिटी तोड़कर रामलला के दर्शन के लिए भाग निकले। भीड़ को बेकाबू होता देख सीएम योगी अदित्यनाथ ने प्रमुख सचिव गृह और DG लॉ एंड ऑर्डर को अयोध्या पहुंचने को कहा। दोनों अधिकारियों ने वहां पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया है। इसके बाद खुद योगी हेलीकॉप्टर से लगातार जायजा ले रहे हैं। वहीं जिला प्रशासन ने अपील की कि भक्त हड़बड़ाहट में अयोध्या न आएं। 10-15 दिन बाद अयोध्या आएं और आराम से दर्शन करें।

रात से ही कतार में खड़े हैं भक्त
राम मंदिर में रामलला के दर्शन करने उमड़े जनसैलाब को नियंत्रित करने में प्रसासन के हाथ-पैर फूल गये हैं। आम लोगों को संभालने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। दर्शन के लिए लाइन में खड़े लोगों में धक्का मुक्की भी हुई। इसके बाद प्रशासन को बल का भी प्रयोग करना पड़ा। बता दें, मंगलवार को आधी रात से ही मंदिर के बाहर दर्शन के लिए भक्त खड़े होने लगे थे। सुबह होते ही मंदिर में बड़ी संख्या में लोग पहुंचने लगे। भक्त रामलला के दर्शन के लिए घंटों इंतजार कर रहे हैं।

पीएम मोदी हुए थे प्राण प्रतिष्ठा में शामिल 
गौरतलब है पीएम मोदी ने मुख्य यजमान बनकर रामलला की नयी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की पूजा की। प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर को एक नए युग के आगमन का प्रतीक करार दिया और लोगों से मंदिर निर्माण से आगे बढ़कर अगले 1000 सालों तक वर्षों के मजबूत, भव्य और दिव्य भारत की नींव बनाने का आह्वान किया। पीएम मोदी ने कहा कि 22 जनवरी 2024 केवल कैलेंडर में एक तारीख नहीं है, बल्कि एक नए युग के आगमन की शुरुआत है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N\