logo

पत्नी से हुए विवाद के बाद युवक ने 2 बच्चों को खिलाया जहर, फिर की ख़ुदकुशी; तीनों की मौत

DEADBODY1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के मुबारकपुर खादर गांव में दो मासूमों और एक युवक की जहर खाने से जान चली गई। बताया जा रहा कि पत्नी से नाराजगी और झगड़े के बाद पति ने अपने दो मासूम बच्चों को जहर दे दिया और खुद भी खा लिया जिससे तीनों की जान चली गई। तीनों के शव गांव के बाहर खेत में पड़े मिले हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
मिली जानकारी के मुताबिक हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के मुबारकपुर खादर के निवासी बाबूराम का शुक्रवार की रात किसी बात को लेकर अपनी पत्नी रीता से विवाद हो गया था। विवाद के बाद बाबूराम शनिवार दोपहर बाल कटवाने की बात कह कर अपने दोनों बच्चों 5 वर्षीय देवांश और 3 वर्षीय हर्षिका को लेकर घर से चला गया। कुछ देर बाद खबर मिली की बाबूराम और दोनों बच्चों के शव खेत में पड़े हैं।
खबर मिलते ही इलाके में सनसनी फ़ैल गई। वहीं परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में तीनों को एक निजी नर्सिंग होम पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि पति-पत्नी के बीच हमेशा अनबन होती रहती थी। इसी के चलते बाबूराम ने बच्चों को जहर देने के बाद खुद भी जहर खा लिया। 
मामले को लेकर ग्रामीण एसपी प्रकाश कुमार ने बताया कि घटना की "सूचना क्षेत्र के एक निजी अस्पताल से मिली थी। जांच में सामने आया कि मुबारकपुर खादर के रहने वाले बाबूराम ने अपने दो बच्चों को जहर देने के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली थी। परिजनों से पूछताछ में पता चला कि बाबूराम ने पारिवारिक कलह में खतरनाक कदम उठाया है। हालांकि मामले की गहराई से जांच की जा रही है। 
 

Tags - national news national khabar national update uttar pradesh news uttar pradesh khabar crime news