logo

जयमाला के बाद दूल्हा नहीं गिन पाया पैसा तो दुल्हन ने तोड़ी शादी, बारात बैरंग लौटी

रोगसोतो.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
यूपी के औरैया जिले में, जहां एक लड़के का दूल्हा बनने का सपना पूरा होते होते रह गया। दरअसल, लड़के की शादी पक्की हुई, शादी में देने वाली रकम भी। सब कुछ ठीक ठाक था लेकिन जब लड़की ने लड़के से रुपये गिनने को कहा तो वह नोट नहीं गिन सका। फिर क्या था लड़की ने तत्काल शादी से मना कर दिया और बारात बिना दुल्हन को साथ लिए वापस लौट गई। इस बात की खबर जैसे ही गांव वालों को लगी तो यह घटना चर्चा की विषय बन गई।

 
घटना औरैया जिले के बिधूना तहसील क्षेत्र के रामपुर गांव की है। यहां एक पिता ने अपनी बेटी की शादी इटावा के भरथना के पास से तय की। 9 तारीख को बारात आनी थी। घर में सभी रिश्तेदार बारात आने का इंतजार कर रहे थे। जब बारात पहुंची तो सभी बारातियों का स्वागत सत्कार धूमधाम से करने में लग गए तभी जयमाला के दौरान दूल्हा 20-20 रुपये के नोट नहीं गिन सका तो दुल्हन को शक हो गया कि वह अनपढ़ है। यह जानकर दुल्हन शादी करने से पीछे हट गई। दुल्हन ने उसे और पैसे गिनने के लिए दिए लेकिन दुल्हा पैसे नहीं गिन सका। इसके बाद लड़की ने तुरंत शादी करने से मना कर दिया।


लड़की के इस निर्णय से परिवार एवं रिश्तेदारों द्वारा सही फैसला लेने को सराहा गया। लड़की और लड़के पक्ष के बीच कुछ लोगों ने बैठकर फैसला कराया जहां दोनो पक्षों की सहमति के बाद बिना दुल्हन के बारात लौट गई। घटना के बारे में बात करते हुए लड़की के भाई ने बताया, जब पैसे गिनने के लिए लड़के को दिए तो वह 100 रुपये नहीं गिन पाया। उसको 20 का नोट ही नहीं पता तो हम अपनी बहन की शादी ऐसे लड़के से कैसे कर देते। लड़की की ताई ने भी फैसले को सही बताते हुए कहा कि लड़के का अभी यह हाल है तो शादी के बाद लड़की का क्या होता। उसकी जिंदगी बरबाद होने से बच गई।

Tags - UP News UP Latest News UP News UP Viral News UP News Update